1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवाओं को ये क्या हो रहा है? बीच बाजार स्कूटी पर रोमांस का वीडियो हुआ वायरल

युवाओं को ये क्या हो रहा है? बीच बाजार स्कूटी पर रोमांस का वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jan 18, 2023 07:23 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 12:37 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीच सड़क पर स्कूटी सवार एक कपल नजर आ रहा है।

Hazratganj couple viral video- India TV Hindi
हजरतगंज कपल वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को जो भी देख रहा है, हैरान हो रहा है। वीडियो में एक कपल नजर आ रहे हैं, जो बीच सड़क पर अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

गले पर किया किस 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीच सड़क पर स्कूटी सवार एक कपल नजर आ रहा है। वीडियो चौंकाने वाला है क्योंकि लड़की जिस तरह बैठी है उसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपने प्रेमी को गले लगाकर बैठी है। वह उससे लिपट कर बात कर रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों रोमांस भी कर रहे होते हैं। कपल ट्रैफिक के सारे नियम तोड़कर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इस वीडियो को पीछे से बाइक सवार एक युवक ने बनाया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत को देख लोगों के अंदर काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

लोगों के अंदर गुस्सा
कई यूजर्स इस वीडियो को पोस्ट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का है। जहां दोनों चलती स्कूटी पर प्यार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी नाराज हो गए हैं। लोग कह रहे हैं कि लड़का-लड़की ने सारी हदें पार कर दी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।