1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो लड़कियां लड़ते-लड़ते गिर गई जमीन पर, फिर सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली, यहां देखें वीडियो

दो लड़कियां लड़ते-लड़ते गिर गई जमीन पर, फिर सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली, यहां देखें वीडियो

 Published : Dec 16, 2022 11:35 am IST,  Updated : Dec 16, 2022 11:35 am IST

सोशल मीडिया पर दो लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को खूब मार रही है। वहीं एक युवक भी बचाने की कोशिश करता है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वहीं यूजर्स वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी ला दी है।

दो लड़कियों में जमकर मारपीट 

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो युवतियां एक रेस्टोरेंट में आपस में बातचीत कर रही हैं। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो जाती है, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल जाती है। दोनों एक दूसरे पर हमला करते हैं। वे एक दूसरे को मार रही है। आगे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़ते हुए जमीन पर गिर जाती है। दोनों के बीच चल रहे झगड़े के बीच एक युवक झगड़े को निपटाने की कोशिश करता है लेकिन वह नाकाम रहता है। दोनों के बीच काफी समय से लड़ाई चल रही होती है।

आखिर क्यों हुई थी मारपीट? 
इस वीडियो को ट्विटर यूजर @Globalfights_ ने अपलोड किया है। यूजर वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा है कि समान इक्वल राइट्स इक्वल फाइट्स पीटी11, यूजर ने आगे लिखा है कि 'क्या यह इसके लायक था'? ट्विटर पर इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 5 हजार से ज्यादा लाइक और 177 बार रीट्वीट किया जा चुका है। इस वीडियो पर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों के बीच कपकेक को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पता नहीं इस लड़ाई के बाद क्या होगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।