1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुलेआम सड़क किनारे वर्दी में पैग बनाते हुए दिखे दरोगा साहब, अब Video हो रहा वायरल

खुलेआम सड़क किनारे वर्दी में पैग बनाते हुए दिखे दरोगा साहब, अब Video हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 04, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 03:59 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अपना रौब झाड़ते हुए दिख रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस का यह दरोगा ऑन ड्यूटी वर्दी में शराब पीते हुए दिख रहा है।

UP Police Images- India TV Hindi
यूपी पुलिस का यह दरोगा ऑन ड्यूटी वर्दी में शराब पीते हुए दिख रहा है। Image Source : TWITTER

किसी भी प्रदेश की सुरक्षा और शांती के लिए वहां की पुलिस जिम्मेदार होती है। ऐसे में जब पुलिस ही अपनी ड्यूटी छोड़कर दिनदहाड़े वर्दी में शराब पीते हुए नजर आए तो क्या ही कहा जा सकता है। शायद इसी वजह से जनता के अंदर आज भी पुलिस को लेकर आश्वासन नजर नहीं आता। ऐसे पुलिस अधिकारी पूरे प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करते हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अपना रौब झाड़ते हुए दिख रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस का यह दरोगा ऑन ड्यूटी वर्दी में शराब पीते हुए दिख रहा है। 

दिनदहाड़े वर्दी में दरोगा ने छलकाया जाम

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हरदोई पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दरोगा ऑन ड्यूटी खुलेआम सड़क किनारे एक शराब की दुकान पर पैग बनाते हुए दिख रहा है। यह सब देखने के बाद पास में ही खड़ा एक शख्स इस घटना का वीडियो बना लेता है। जब दरोगा को इस बात का अहसास होता है कि कोई उसका वीडियो बना रहा है तो वह शराब के गिलास को साइड में रख देता है और वह उस शख्स को आंख दिखाकर डराने की कोशिश करता है।

यूजर्स ने की दरोगा पर कार्रवाई की मांग

दरोगा का नाम शैलेंद्र सिंह चौहान बताया गया है। जानकारी के मुताबिक वह एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर है। इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 93 हजार व्यूज और 3.5 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दरोगा पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।