Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर कानपुर—चौबेपुर हाईवे पर सुबह मरियानी गांव के पास सड़क पर हजारों की संख्या में मछलियों को देख लोग चौंक गए। बताया जाता है कि, हाईवे पर मछलियों से लदी पिकअप वैन डिवाइडर से टकराकर पलटने के कारण सड़क पर इतनी बड़ी संख्या में मछलियां फैल गईं। सड़क पर पड़ी मछलियों की खबर गांव में जब अन्य लोगों को पता चली तो लोग भाग—भागकर घटनास्थल पर मछलियों को देखने पहुंचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया तो ये तुरंत ही वायरल हो गया।
मछलियों की मची लूट
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कानपुर की सड़क पर ढेरों मछलियां फैली हुई हैं। मछलियां कम पानी के कारण बुरी तरह से तड़पते हुए भी दिखााई दे रही हैं। सड़क हादसे के बाद जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आसपास के ग्रामीणों ने क्विंटल भर के आसपास मछलियां लूट लीं। इस दौरान जिसको जिसकी मछलियां मिलीं वो उतनी मछलियां लूटकर ले गया।
सड़क पर मछलियां दिखें तो क्या करें
जब आप सड़क से जा रहे हों और ऐसा ही कोई हादसा हुआ हो जिसमें मछलियां जमीन पर बिखरी हुई हों तो आपको कदम ध्यान से उठाने चाहिए। ऐसे में आप धीमी गति से चलें ताकि आप उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। यदि संभव हो तो, मछलियों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि मछलियां सड़क पर हैं और आप उन्हें हटा नहीं सकते हैं, तो पुलिस या स्थानीय अधिकारियों को सूचित करें ताकि वे आवश्यक कदम उठा सकें। यदि आप गाड़ी चला रहे हैं, तो सावधानी से गाड़ी चलाएं ताकि आप मछलियों को नुकसान न पहुंचाएं।
(कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट)