1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से स्टेज पर कर दी ऐसी डिमांड, पूरा करने के बाद ही आगे बढ़ा मामला

Video: वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से स्टेज पर कर दी ऐसी डिमांड, पूरा करने के बाद ही आगे बढ़ा मामला

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 10, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 04:25 pm IST

शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा इशारों-इशारों में दुल्हन से ऐसी डिमांड करने लगता है कि दुल्हन शरमा जाती है। दुल्हन इशारों में ही दूल्हे को समझाने की कोशिश करती है लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहता है। आखिर में दुल्हन को दूल्हे की डिमांड पूरी करनी पड़ती है।

एक दूसरे को वरमाला पहनाते दूल्हा-दुल्हन।- India TV Hindi
एक दूसरे को वरमाला पहनाते दूल्हा-दुल्हन। Image Source : SOCIAL MEDIA

शादियों के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखने के बाद सब हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें वरमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर दुल्हन से ऐसी डिमांड कर देता है कि दुल्हन शरमा जाती है। जब तक दुल्हन दूल्हे की डिमांड पूरी नहीं करती तब तक दूल्हा वरमाला नहीं पहनता है। जब दुल्हन दूल्हे की मुराद पूरी करती है तभी दूल्हा वरमाला गले में डलवाता है।

वरमाला से पहले दूल्हे ने कर दी ऐसी डिमांड

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर वरमाला लिए खड़े हैं। दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ती है। तभी दूल्हा स्टेज पर दुल्हन से इशारों में ही गाल पर Kiss करने की डिमांड करता है। दुल्हन दूल्हे की डिमांड को सुनकर शरमा जाती है। वह इंतजार करती है कि दूल्हा मान जाए लेकिन दूल्हा नहीं मानता और दुल्हन से अपने गले में वरमाला नहीं डलवाता है। दुल्हन पहले तो इशारों में मना करती है लेकिन जैसे ही दूल्हा अपने गाल लिए आगे बढ़ता है दुल्हन फट से उसे Kiss कर देती है। Kiss की डिमांड पूरी होते ही दूल्हा तुरंत घुटनों पर बैठ जाता है और दुल्हन से गले में वरमाला डलवाता है। 

Video देख भड़के लोग

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों इस वीडियो को देखने के बाद भड़क गए और दूल्हे की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर करने लगे। एक यूजर ने लिखा- शादी विवाह को भी मजाक बना कर रख दिए है। दूसरे ने लिखा- सारा नौटंकी तमाशा और बेशर्मी अपनी शादी में करना है, क्योंकी हमको कूल लगना है, मॉडर्न कहलाना है। तीसरे ने लिखा- आजकल शादी को लोगों ने तमाशा बना दिया है। जैसे शादी बस और बस वासनाओं और मनोरंजन का माध्यम है। शर्मनाक! इस वीडियो पर आपका क्या ख्याल है हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

ये भी पढ़ें:

"जानू सुनो, अभी रिलेशनशिप छोड़ो कल पेपर है...", बॉयफ्रेंड को वॉयस नोट भेज रही थी लड़की, मां ने सुन लिया फिर जो हुआ

Video: जिन्स चोरी करते हुए पकड़ी गई लड़की, स्टोर किपर्स ने जबरन उतारी पैंट, जमकर धुनाई भी की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।