Interesting Facts: जब भी को बड़ा सेलिब्रिटी नई तरह की जीन्स, कोट या कोई और आउटफिट कैरी करता है तो सोशल मीडिया पर उसकी रील्स और कीमत दोनों वायरल होने लगते हैं। ऐसा ही एक समय था जब हुडी (Hoodie) का नया-नया ट्रेंड आया था। उस दौर में सोशल मीडिया इतना प्रभावी नहीं था मगर हुडी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। हालांकि, हुडी ने जल्द ही लोगों के बीच में ऐसी जगह बना ली कि बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक सभी हुडी में ही नजर आने लगे। आज भी ये क्रेज लोगों में पहले जैसा ही है। सर्दियों कूल दिखने के लिए हर कोई हुडी पहने हुए नजर आता है। मगर क्या आपने कभी गौर किया है हुडी में कैप के से बंधे दो फीते हमेशा लटके रहते हैं जिनके सिरे पर मेटल, रबर या प्लास्टिक लगा होता है। आखिर इसे क्या कहते हैं और इसका क्या काम है आपको पता है ? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
हुडी (Hoodie) एक प्रकार का कैजुअल अपरवियर कपड़ा है जो एक स्वेटशर्ट, स्वेटर या जैकेट होती है। इसमें सिर ढकने के लिए टोपी जुड़ी होती है जिसे हुड कहते हैं। यह आरामदायक और गर्म होती है जिसे अक्सर सर्दियों में कैजुअल मौकों पर पहना जाता है। जब आप "हुडी" कहते हैं तो आपका मतलब उस स्वेटर या जैकेट से होता है जिसमें सिर पर पहनने वाली टोपी (हुड) लगी होती है।
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो उत्पत्ति 1930 के दशक में अमेरिका में न्यूयॉर्क के ठंडे गोदामों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए हुई थी। इस परिधान शैली का पहला उत्पादन 1930 के दशक में हुआ था। इसे न्यूयॉर्क के उत्तरी भाग में जमा देने वाली ठंड में काम करने वाले मजदूरों को बेचा गया था। मूल रूप से मजदूरों के लिए बनाई गई थी फिर 70 के दशक में हिप-हॉप और स्पोर्ट्स कल्चर से लोकप्रिय हुई।

सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल करते हुए आपने देखा होगा कि कुछ इन्फ्लुएंंसर अजब-गजब और अतरंगी डिजाइन वाले कपड़ों में सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें फ्लॉन्ट करते दिखते हैं। अजब-गजब कपड़े पहनने वाले ये लोग कब इन अनोखे प्रिंट वाले कपड़ों का ट्रेंड सेट कर देते हैं पता ही नहीं चलता है। ऐसा ही कुछ Hoodie के साथ भी देखने को मिला जब स्टाइलिश और कूल दिखने वाली Hoodies पर ढेर सारे कलर और प्रिंट से उसके लुक को अतरंगी बना दिया गया जो कि रील्स में दिखने के बाद वायरल होने लगीं।
अब आपको बता दें कि, हुडी (Hoodie) पर जो फीते लटके होते हैं उनको 'हुडी स्ट्रिंग्स (Hoodie Strings)' कहते हैं। इसके अलावा उन स्ट्रिंग्स पर मेटल, प्लास्टिक और रबर का एक स्टॉपर भी होता है जिसे 'एगलेट (Aglet)' कहते हैं। ये एगलेट आपको जूतों के फीतों पर भी देखने को मिल जाएंगे।
एगलेट, डोरी या स्ट्रिंग्स के सिरे पर लगी एक छोटी प्लास्टिक या धातु की परत होती है, जो किनारों को घिसने से बचाती है छेदों से आसानी से पिरोने में मदद करती है और एक डिजाइनर लुक देती है।

इससे फीते टिकाऊ और बांधने और खोलने में उपयोगी बन जाते हैं। सिरों पर लगा एगलेट फीतों में मौजूद रेशों को खुलने से रोकता है, जिससे फीते की उम्र बढ़ जाती है। जूते के फीतों में लगे एगलेट संकरे आकार के छोटे छेदों (आईलेट्स) से फीते को आसानी से गुजारने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां रविवार को ट्रेन का हॉर्न नहीं बजता है; नाम सुनते ही दिमाग घूम जाएगा
संपादक की पसंद