आप अलग-अलग लोगों से एक सवाल पूछिए कि उन्हें जिंदगी में क्या चाहिए और सभी लोग इसके अलग-अलग जवाब भी देंगे लेकिन सभी के जवाब में पैसा एक कॉमन जवाब होगा क्योंकि पैसा हर किसी की जरूरत है। सुबह से लेकर शाम तक हम कई सारी चीजें खरीदते हैं और उसके लिए पैसा देते हैं मगर उन्हीं पैसों से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां भी होती हैं जो हमें पता नहीं होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक जानकारी देने जा रहे हैं और यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि अब तक ऐसा किसी ने बताया ही नहीं होगा।
सिक्के बनाने में कतनी लागत आती है?
आइए आपको बताते हैं कि अलग-अलग सिक्कों को बनाने में कितनी लागत आती है। 1 रुपए का सिक्का बनाने में 1.11 रुपए की लागत आती है। वहीं 5 रुपए का सिक्का बनाने में 3.69 रुपए की लागत आती है। आइए अब आपको 10 रुपए के बारे में बताते हैं। 10 रुपए का सिक्का बनाने में 5.54 रुपए की लागत आती है।
नोट छापने में कितनी लागत?
आपको बता दें कि 10 रुपए का नोट छापने में 96 पैसे की लागत आती है। वहीं 50 रुपए का नोट छापने में 1.11 रुपए की लागत आती है। अगर 100 रुपए के नोट की बात करें तो इसे छापने में 1.77 रुपए की लागत आती है। वहीं 500 रुपए के नोट की बात करें तो उसे छापने में 2.29 रुपए की लागत आती है।
आपको बता दें कि यह सारी जानकारी आपको rupees नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के एक पोस्ट से दी गई है। उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, '2018 की एक RTI क्वेरी के अनुसार, भारत में 1 रुपये का सिक्का बनाने में उसकी फेस वैल्यू से ज़्यादा, लगभग ₹1.11 का खर्च आता है, जिसका मतलब है कि सरकार हर सिक्के पर पैसे गंवाती है। हालांकि यह डेटा 2018 का है, लेकिन महंगाई को देखते हुए अब लागत ज़्यादा होने की संभावना है, क्योंकि इन सिक्कों के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होता है, जिन्हें मुंबई और हैदराबाद में इंडियन गवर्नमेंट मिंट (IGM) बनाती है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अतिक्रमण हटाने गए पोकलैंड पर ही गिर गया पूरा मकान, आसमान में उठा धूल का गुबार; VIDEO कर देगा हैरान
अपना पैसा बचाने के लिए बंदे ने दौड़ाया दिमाग, तरीका देख आप करेंगे उसकी तारीफ