1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अतिक्रमण हटाने गए पोकलैंड पर ही गिर गया पूरा मकान, आसमान में उठा धूल का गुबार; VIDEO कर देगा हैरान

अतिक्रमण हटाने गए पोकलैंड पर ही गिर गया पूरा मकान, आसमान में उठा धूल का गुबार; VIDEO कर देगा हैरान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 06, 2026 10:55 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 10:56 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अतिक्रमण हटाने गई एक पोकलैंड मशीन पर पूरा मकान गिरते हुए देखा जा सकता है।

पोकलैंड के ऊपर ही गिर गया पूरा मकान। - India TV Hindi
पोकलैंड के ऊपर ही गिर गया पूरा मकान। Image Source : REPORTER INPUT

बांदा: इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो रहा है। तमाम यूजर तरह-तरह की वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल करते हैं। इनमें से कई कंटेंट ऐसे होते हैं जो सोशल मीडिया पर रातोंरात वायरल हो जाते हैं। हालांकि हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वह किसी यूजर के द्वारा जानबूझकर बनाया गया नहीं है। हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बहुत ही तेजी से हो रहा है। दरअसल, यूपी के बांदा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पूरा का पूरा मकान एक पोकलैंड के ऊपर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अतिक्रमण हटाने गए पोकलैंड पर गिरा मकान

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि यूपी के बांदा जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पोकलैंड मशीन अतिक्रमण हटाने गई थी, लेकिन अतिक्रमण हटाते समय पोकलैंड पर गिरा पूरा का पूरा मकान ही गिर गया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। पूरी घटना बबेरू थाना क्षेत्र के बबेरू कस्बे का बताया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में पोकलैंड चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में पोकलैंड चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

सामने आया घटना का वीडियो

हालांकि लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जिस तरह से पूरा का पूरा मकान पोकलैंड पर गिर गया, उसे देखने के बाद पोकलैंड चालक की सुरक्षा को लकेर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में पोकलैंड चालक की जान बच गई, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद जिस तरह के हालात थे उसके अनुसार किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। (इनपुट- पंकज द्विवेदी)

यह भी पढ़ें- 

10 की चाय और 5 की चाय! यहां तो नेक्स्ट लेवल स्कैम चल रहा भाई, VIDEO देख आपका भी घूम जाएगा माथा

भाई तू कुछ भी बेच सकता है! बंदे ने कश्मीर से लेकर दिल्ली तक किया ऐसा काम, Viral हो गया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।