1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नेपाल में इस समय AQI कितना है, दिल्ली-नोएडा जैसा ही हाल या और भी बुरा ? जवाब होश उड़ा देगा

नेपाल में इस समय AQI कितना है, दिल्ली-नोएडा जैसा ही हाल या और भी बुरा ? जवाब होश उड़ा देगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 04, 2025 06:48 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:49 am IST

Nepal Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने अलग-अलग देशों में प्रदूषण को लेकर कई रिपोर्ट्स और उन पर आधारित वीडियो देखे होंगे। आज हम आपको बताएंगे नेपाल में AQI का क्या हाल है ?

नेपाल में प्रदूषण।...- India TV Hindi
नेपाल में प्रदूषण। (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FREEPIK

Nepal Interesting Facts: दुनिया के कई हिस्सों में अलग-अलग समय पर वायु प्रदूषण बढ़ता रहता है। ऐसे में लगभग हर देश में प्रदूषण से निपटने के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों भारत की राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) काफी खराब श्रेणी में है। मगर क्या आपको पता है कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में AQI का क्या हाल है ? यदि आपको नहीं  पता है तो आज हम आपको बताएंगे कि नेपाल में AQI का दिल्ली-नोएडा जैसा हाल ही है या फिर उससे भी बुरा हाल है। 

दिल्ली के AQI बारे में 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को AQI 342 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे का AQI शाम चार बजे 342 रहा, जबकि मंगलवार को यह 372 और सोमवार को 304 था। सबसे अधिक एक्यूआई नेहरू नगर में 378 दर्ज किया गया। अन्य स्टेशनों में आरके पुरम, बुराड़ी, आनंद विहार, मुंडका, बवाना, विवेक विहार, अलीपुर, शादीपुर और उत्तर परिसर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई। वहीं, aqi.in के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली का AQI 332 रिकॉर्ड​ ​किया गया। 

Delhi ka mausam aaj ka,delhi air pollution,delhi pollution,delhi aqi
Image Source : AQI.INदिल्ली में AQI.

नेपाल में प्रदूषण की स्थिति 

worldbank.org की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, नेपाल में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा जोखिम कारक वायु प्रदूषण है। स्वच्छ वायु के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकल-क्षेत्रीय समाधान पर्याप्त नहीं हैं। विश्व बैंक ने एक नई रिपोर्ट में कहा कि सार्वजनिक नीति और निवेश को सभी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता संबंधी उपायों को अनुकूलित करने की आवश्यकता है और सबसे अधिक लागत प्रभावी समाधानों को प्राथमिकता देनी चाहिए।  

नेपाल में प्रदूषण के मुख्य कारक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में प्रदूषण के मुख्य कारणों में कई चीजें शामिल हैं। मगर हम आपको नेपाल में प्रदूषण के कुछ प्रमुख कारक बता देते हैं: 

  • शहरीकरण और वाहनों की बढ़ती संख्या, खासकर पुराने वाहनों से निकलने वाला धुआं 
  • फैक्ट्रियों और ईंट भट्टों से निकलने वाला धुआं
  • निर्माण स्थलों से निकलने वाली धूल   
  • कचरा, कृषि अवशेषों और बायोमास को खुले में जलाने से भारी मात्रा में धुआं और कण निकलते हैं, खासकर शुष्क मौसम में
  • काठमांडू घाटी जैसी भौगोलिक स्थिति प्रदूषकों को हवा में फंसा लेती है, जिससे वायु की गुणवत्ता खराब हो जाती है
  • पड़ोसी देशों से वायु प्रवाह के माध्यम से आने वाला प्रदूषण 

नेपाल में कितना AQI है 

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, काठमांडू घाटी और तराई नेपाल के वायु प्रदूषण के केंद्र हैं, जहां पिछले एक दशक में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। aqi.in के लाइव AQI ट्रैकर में नेपाल का वर्तमान AQI 118 बताया गया है। 

Delhi winter forecast,Delhi smog,मौसम,आज का मौसम,कल का मौसम,दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, दिल्ली
Image Source : AQI.INनेपाल का AQI.

वहीं, नेपाल के नेपालगंज लुबिंनी प्रोविंस का AQI 161 बताया गया है जो कि औसतन खराब श्रेणी में होता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
रूस और यूक्रेन में इस समय कितना AQI है, युद्ध में प्रदूषण बढ़ा या नहीं; असलियत सुनकर दिमाग घूम जाएगा 
 

सऊदी अरब में इस ​समय कितना AQI है, हालात दिल्ली से खतरनाक या बेहतर; जवाब सुनकर दिमाग हिल जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।