सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर स्क्रोल के बाद एक नया वीडियो या फिर पोस्ट नजर आता है जो इंसान ने पहले नहीं देखा होता है और उन्हीं सभी के बीच कुछ ऐसे पोस्ट भी दिख जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी स्टंट तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वैसा आपने पहले कुछ नहीं देखा होगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने घर में दीवार पर लगी हुई घड़ी तो कई बार देखा होगा। आपने कई तरह की घड़ियां देखी होंगी मगर सब में सुई का घूमना कॉमन होता है। लेकिन वायरल वीडियो में जो दिखा वो तो बिल्कुल ही उल्टा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस स्पीड से घड़ी की सुई घूमती है, उस स्पीड से घड़ी घूम रहा है और सुई अपनी ही जगह पर है। दो जो बड़ी सुई होती हैं, वो तो घड़ी के साथ ही घूम रही है लेकिन सेकंड वाली सुई अपनी जगह पर है। अब यह क्या है, कहां का वीडियो है और ऐसा कैसे हो रहा है, कुछ बताया नहीं जा सकता है लेकिन वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है जो आपको बताया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memewasi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'माई ब्रेन इज नॉट ब्रेनिंग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया हुआ है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब घड़ी का टाइम आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- उल्टी गिनती चालू। तीसरे यूजर ने लिखा- अब घड़ी सही चल रही है। चौथे यूजर ने लिखा- घड़ी ने सुई से बोला होगा कि आज तेरा भाई घूमेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- उसका खुद का टाइम खराब चल रहा है।
ये भी पढ़ें-
इस हलवाई को तो पूरा गांव ढूंढ रहा होगा, मिठाई की मजबूती देख आप भी हो जाएंगे हैरान
अचीवमेंट तो अचीवमेंट होती है अब चाहे कैसी भी हो, बंदे ने कार के आगे लगाया बोर्ड, हो गया वायरल