महाकुंभ खत्म हो चुका है। योगी सरकार ने इस महाकुंभ का आयोजन बड़ी ही सफलतापूर्वक किया। इस साल महाकुंभ में रिकॉर्ड 65 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने पवित्र स्नान किया। बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर आम आदमी तक हर जिसे मौका मिला, उसने प्रयागराज में त्रिवेणी के संगम घाट पर डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर भी महाकुंभ से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए। जिनमें लोगों को महाकुंभ के दौरान पावन स्नान करते देखा गया। इसी कड़ी में एक लड़की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की को महाकुंभ में पवित्र स्नान करते देखा गया।
पवित्र स्नान के लिए पहुंची लड़की
वायरल वीडियो में लड़की को संगम में पवित्र स्नान करते देखा जा सकता है। लड़की ने लाल रंग का साड़ी पहना हुआ है और वह साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। लड़की को नदी में डुबकी लगाते और अपने बालों को संवारते देखा जा सकता है। लड़की का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग उसकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। कमेंट बॉक्स में लोग लड़की की खूबसूरती के कसीदे पढ़ते दिखें। कई लोग तो उस लड़की को देख यह मानने को तैयार नहीं हुए कि उसने कोई पाप किया होगा और कमेंट बॉक्स में पूछ बैठें कि आपने कौन सा पाप किया है। इसके जवाब में कई लोगों ने रिपलाई किया और कहा कि सभी लोग सिर्फ पाप धोने ही नहीं जाते, आस्था और भक्ति भाव भी कुछ होता है।
लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsutra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, वीडियो का कमेंट बॉक्स लोगों के कमेंट्स से भर चुका है। गौरतलब है कि, इस महाकुंभ ने कई लोगों को चर्चा में भी ला दिया और कितनों का भविष्य बदल डाला। इनमें से IIT बाबा और मोनालिसा सबसे सटीक उदाहरण हैं। महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर ये लोग लगातार छाए रहे।
ये भी पढ़ें:
लड़के के पूरे चेहरे पर उगे घने बाल, दुर्लभ बीमारी की वजह से हुआ ऐसा हाल