1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Judge ने सुनाई सजा तो भड़क उठा आरोपी, अचानक जज पर कर दिया हमला, Video हुआ वायरल

Judge ने सुनाई सजा तो भड़क उठा आरोपी, अचानक जज पर कर दिया हमला, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 04, 2024 04:45 pm IST,  Updated : Jan 04, 2024 04:45 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप सभी हैरान हो जाएंगे। अमेरिका की नेवादा में एक अदालत के अंदर सजा सुनते ही आरोपी ने जज पर हमला कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आरोपी ने जज पर किया हमला- India TV Hindi
आरोपी ने जज पर किया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। अभी वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ ऐसा ही है। क्या आपने कभी किसी कोई ऐसी खबर सुनी है जहां कोर्ट के भीतर आरोपी ने जज पर हमला कर दिया हो। अगर नहीं सुनी है तो फिर आज सुनने के साथ ही साथ वीडियो भी देख लीजिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक आरोपी ने सजा सुनते ही जज पर हमला कर दिया।

कहां का है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स जिसका नाम देवबरा रेडडेन है, उसपर तीन बार बैटरी चोरी करने का आरोप था। इसी मामले में बीते बुधवार को क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया और जेल भेजने का आदेश दिया। जज ने जैसे ही यह फैसला सुनाया आरोपी भड़क गया और जज पर हमला कर दिया। इसके बाद का पूरा नजारा वहां लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आरोपी कूदकर जज के पास पहुंच जाता है और फिर उन्हें मारने लग जाता है। यह सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि सुरक्षाकर्मियों को आरोपी को रोकने का समय ही नहीं मिला। हालांकि कुछ समय बाद आरोपी को काबू में कर लिया गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में जज को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बचाने के लिए जो मार्शल गया था उसका भी कंधा टूट गया है।

ये भी पढ़ें-

अगर टेक्नोलॉजी नहीं होता तो क्या ऐसी दिखती दुनिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

गांववालों के आगे कोई नहीं टिक सकता, जुगाड़ से बनाया ऐसा चूल्हा जो एक साथ करता दो-दो काम, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।