1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतना दिमाग कहां से लेकर आते हैं लोग? शख्स का जुगाड़ देखकर आपका माथा हिल जाएगा

इतना दिमाग कहां से लेकर आते हैं लोग? शख्स का जुगाड़ देखकर आपका माथा हिल जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 27, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 04:18 pm IST

एक आदमी ने ट्रैक्टर से होने वाले काम को गाड़ी से करवा दिया जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लोग कुछ और करें या फिर न करें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट जरूर बनाते हैं। स्मार्ट फोन रखने वाला हर इंसान आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल जाएगा अगर कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए। आप सोशल मीडिया चलाते हैं तो आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वालों का भी वीडियो वायरल होता है। अभी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक खेत जिसकी जुताई हो गई है, उसमें एक कार चल रही है। कार चलते हुए कैमरे के पास आती है और जब वो आगे जाती है तो देखने वाला हर इंसान हैरान हो जाता है। दरअसल पीछे लकड़ी का पटरा लगाकर एक शख्स उसपर खड़ा है और खेत को समतल कर रहा है। आमतौर पर यह काम ट्रैक्टर की मदद से खेतों में किया जाता है, जिसे आपने भी देखा ही होगा। मगर यह शख्स एक कार से ट्रैक्टर का काम कर रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा ट्रैक्टर समाज डरा हुआ है, महिंद्रा की स्कॉर्पियो से।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ट्रैक्टर का बिजनेस खतरे में है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तरीका महंगा हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई यही काम मिला था इसे। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये इंडिया में कुछ भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

इसे देख चूहा समाज सदमे में ही चला जाएगा, Video आपको भी कर देगा हैरान

बहुत हुआ सम्मान! फेरों के दौरान मस्ती कर रहे यजमानों पर भड़के पंडित जी, होकर गुस्से से लाल फेंक दी पूजा की थाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।