1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाघ और शेर में ज्यादा ताकतवर कौन सा जानवर है? एनिमल लवर भी नहीं बता पाएंगे जवाब

बाघ और शेर में ज्यादा ताकतवर कौन सा जानवर है? एनिमल लवर भी नहीं बता पाएंगे जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 14, 2026 11:25 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 11:25 am IST

आपने जंगल के तरह-तरह के जानवरों के बारे में खूब पढ़ा होगा मगर आपने जो नहीं पढ़ा होगा या फिर नहीं जानते होंगे वो यह होगा बाघ और शेर में ज्यादा ताकतवर कौन सा जानवर होता है।

बाघ और शेर की तस्वीर- India TV Hindi
बाघ और शेर की तस्वीर Image Source : PEXELS

इस दुनिया में कई सारे जानवर मौजूद हैं और आपको उसमें से लगभग सभी के नाम पता ही होंगे। अगर अलग-अलग आदमी से पूछा जाए कि उन्हें कौन सा जानवर पसंद है तो सभी अलग-अलग जानवरों के नाम ले सकते हैं मगर हर किसी को कोई न कोई जानवर पसंद जरूर होगा। आप भी अगर जानवरों में रुची रखते हैं और उनके बारे में पढ़ते हैं तो कई सारे जानवरों के बारे में एक से बढ़कर एक खूबी और जानकारी पता होगी मगर क्या आपने कभी यह सोचा है कि बाघ और शेर में से ज्यादा ताकतवर कौन सा जानवर है।

दोनों में से ज्यादा ताकतवर कौन?

जब भी कोई बोले कि जंगल के शक्तिशाली जानवरों के नाम बताओ तो लोग शेर और बाघ, इन दोनों का नाम जरूर लेंगे। ये दोनों ही जानवर शक्तिशाली हैं मगर जब इन बात यह होगी कि इन दोनों में ज्यादा ताकतवर कौन है तो फिर एक को तो चुनना ही होगा। आपको बता दें कि शेर की तुलना में बाघ को ज्यादा ताकतवर और फुर्तीला माना जाता है क्योंकि उसका आकार बड़ा होता है और उसमें ज्यादा मांसपेशियां होती हैं। इतना ही नहीं, बाघ अकेले ज्यादा आक्रामक होकर शिकार करता है और वहीं शेर झुंड में रहते हैं और शेरनी शिकार करती हैं और शेर का अयाल गर्दन की रक्षा करता है।

बाघ की खूबियां क्या-क्या हैं?

आइए अब आपको बाघ की कुछ खूबियां बताते हैं। आपको बता दें कि बाघ बहुत ही फुर्तिला होता है और वो ज्यादा सक्रिय एवं संतुलित होकर अकेले शिकार करता है। बाघ अपने पंजों से हमला करने और दांतों से तेज काटने में बहुत ही माहिर होते हैं इससे वो अपने शिकार को जल्दी मार देते हैं। बाघ बहुत ही बुद्धिमान जानवर माना जाता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस आर्टिकल का उद्देश्य आप तक अलग-अलग रिपोर्ट्स की यह जानकारी बस आप तक पहुंचाना था।

ये भी पढ़ें-

चिप्स के पैकेट में क्यों होती है हवा? अकसर खाते होंगे मगर नहीं पता होगा जवाब

Parle-G बिस्किट में 'G' का क्या मतलब है? रोज खाने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।