1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कौन सा है, पलक झपकते ही होता है गायब; नाम सुन चौंक जाएंगे

भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कौन सा है, पलक झपकते ही होता है गायब; नाम सुन चौंक जाएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 20, 2026 08:59 am IST,  Updated : May 20, 2026 08:59 am IST

Indian Railway Facts : सोशल मीडिया पर आपने रेलवे से जुड़ी रोचक जानकारियां तो प्राप्त की ही होंगी। मगर, आज हम आपको बेहद चौंकाने वाले एक रेलवे स्टेशन से अवगत कराएंगे।

smallest railway station, smallest railway station of india, smallest name railway station, quiz, tr- India TV Hindi
भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन। Image Source : INDIAN RAIL INFO

Indian Railway Facts : भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है, जहां हजारों स्टेशन हैं। कुछ स्टेशन इतने विशाल हैं कि उनमें पूरा शहर समा जाए, तो कुछ इतने छोटे कि ट्रेन रुकते-रुकते निकल जाती है। अगर पूछा जाए भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कौन सा है, तो कई लोग नहीं बता पाते हैं। दरअसल, इसका एकमात्र प्लेटफॉर्म महज 142.56 मीटर लंबा है। कई रिपोर्ट्स में इसे 140-200 मीटर के बीच बताया जाता है। इतनी छोटी लंबाई सुनकर यकीन नहीं होता, क्योंकि सामान्य स्टेशनों के प्लेटफॉर्म 400-700 मीटर या उससे भी ज्यादा लंबे होते हैं। 

मुट्ठी भर ट्रेनों का ही है स्टॉपेज 

भारत के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन पर सिर्फ मुट्ठी भर यात्री ट्रेनें रुकती हैं। जैसे बरबिल-पूरी इंटरसिटी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत, और कुछ साप्ताहिक एक्सप्रेस। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें यहां नहीं रुक सकतीं क्योंकि प्लेटफॉर्म बहुत छोटा है। यात्री कम होने के बावजूद स्थानीय लोगों और मजदूरों के लिए यह लाइफलाइन है।

भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कौन सा है

बता दें कि, ओडिशा का बांसपानी (Banspani) रेलवे स्टेशन भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन माना जाता है। यह क्षेत्र खनिज-समृद्ध है। स्टेशन मुख्य रूप से मालगाड़ियों और सीमित यात्री सेवा के लिए बना है। भारतीय रेलवे में प्लेटफॉर्म की न्यूनतम लंबाई मानक के अनुसार तय होती है, लेकिन बांसपानी जैसे छोटे हॉल्ट स्टेशनों में जरूरत के हिसाब से रखी जाती है। प्लेटफॉर्म की छोटी लंबाई के कारण ट्रेन के कुछ ही कोच यहां ठहर पाते हैं। 

ये भी जानें 

कई लोग ओडिशा के इब रेलवे स्टेशन को सबसे छोटा मानते हैं क्योंकि इसका नाम सिर्फ दो अक्षरों (इ और ब) का है। इसे नाम के आधार पर भारत का सबसे छोटा स्टेशन कहा जाता है। लेकिन प्लेटफॉर्म लंबाई के मामले में बांसपानी आगे है। इब मुख्य लाइन पर है और दो प्लेटफॉर्म हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां पर 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं; नाम सुनकर यकीन करना मुश्किल

फिल्म के टीज़र और ट्रेलर में क्या अंतर है, सिनेमा के पक्के शौकीन भी नहीं बता पाएंगे; क्या आप जानते हैं 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।