1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कौन सी नई गाड़ी आ गई मार्केट में भाई? Video देख लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स

ये कौन सी नई गाड़ी आ गई मार्केट में भाई? Video देख लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 03, 2024 02:43 pm IST,  Updated : May 03, 2024 02:43 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक अनोखी गाड़ी सड़क पर दौड़ती हुई नजर आ रही है। इस गाड़ी को देखने के बाद दूसरों की तरह आपको भी टार्जन द वंडर कार फिल्म की याद आ जाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर किस दिन क्या दिख जाएगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल होता जिसमें कुछ नया देखने को मिलता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीब डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों का भी वीडियो वायरल होता है जो अनोखे या अजीब तरीके से अपना बिजनेस चलाते हैं। हर दिन इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक यूनिक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स ने अपनी कार का छत हटा दिया और उसे एक यूनिक लुक दिया है। दरअसल शख्स ने गाड़ी का छत हटाकर उसपर घास-फूस से बनी झोपड़ी को फिट कर दिया है। सामने देखने के लिए शख्स ने झोपड़ी में एक खिड़की जैसा बनाया है। इतना ही नहीं गाड़ी में बैठने के लिए एक दरवाजा भी बनाया है। इसके बाद वीडियो में दिखता है कि शख्स उस गाड़ी को लेकर सड़कों पर निकल पड़ता है। दूर से देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे सड़क पर झोपड़ी चल रही है। इस नजारे को देखने के बाद लोगों को टार्जन-द वंडर कार फिल्म की याद आ गई क्योंकि उसमें भी एक ऐसा दृश्य था।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर amit.yt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों को टार्जन-द वंडर कार फिल्म की याद आई। इसके बाद उन्होंने इससे जुड़े ही कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा- टार्जन- द झोपड़ी कार। दूसरे यूजर ने लिखा- अब पता चला टार्जन में यही कार थी। तीसरे यूजर ने लिखा- झोपड़ी द वंडर कार। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो कहीं देखेला लगता है।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे को लगा तगड़ा झटका, उसके बाद जो हुआ उसका Video वायरल

जीजा के जूते चुराना चाहते थे छोटे साले साहब लेकिन लंबाई के कारण खा गए मात, देखें Viral Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।