1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चॉकलेट पराठा के बाद अब आपके सामने पेश है Parle-G पकौड़ा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

चॉकलेट पराठा के बाद अब आपके सामने पेश है Parle-G पकौड़ा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 03, 2024 10:27 am IST,  Updated : May 03, 2024 10:27 am IST

एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग खराब हो गया। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट में अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

शख्स ने बिस्किट का बना दिया पकौड़ा- India TV Hindi
शख्स ने बिस्किट का बना दिया पकौड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड काफी चल रहा है। हर दूसरा बंदा आजकल अच्छे खासे खाने के साथ कोई अजीब का एक्सपेरिमेंट करके उसका वीडियो बना रहा है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अप्लोड कर रहा है। आजतक आपने भी ना जाने कितने ही ऐसे वीडियो देख लिए होंगे। एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मछली वाली चाय बनाती नजर आ रही थी। इसके अलावा एक वायरल वीडियो में शख्स ने चाय में अलग-अलग फल डाल दिए थे। ये तो चाय से जुड़े वीडियो हो गए। कई वीडियो वायरल हुए जिसमें लोगों ने पराठे के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए उसमें चिप्स, चॉकलेट आदि डाल दिया। अब पकौड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स ने एक साथ दो डिश को खराब किया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स ने पकौड़े बनाने के लिए बेसन तैयार कर लिया है। मगर वह आलू, पनीर या फिर किसी और चीज का नहीं बल्कि बिस्किट का पकौड़ा बनाने लगता है। शख्स बेसन में पार्ले-जी बिस्किट को डालता है और फिर उसे तलकर बिस्किट का पकौड़ा बना देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर food_dish_a_day नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बर्बादी के रास्ते पर जा रहे हो भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी, ऐसी भी क्या मजबूरी थी भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं कभी ट्राई ना करूं। एक यूजर ने लिखा- यही बचा था क्या देखना?

ये भी पढ़ें-

Range Rover की क्या हालत कर दी भाई? वायरल Video आपको पूरी तरह से कर देगा हैरान

रोटी के बाद अब मार्केट में आई सब्जी बनाने की मशीन, Video देख पकड़ लेंगे अपना सिर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।