जब भी कोई इंसान बोर होता है तो वह मनोरंजन की तलाश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चला जाता है। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हंसने को मजबूर हो जाता है। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जिसमें लोग अजीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। मगर अभी इन दोनों का एक मिश्रण देखने को मिला। दरअसल सोशल मीडिया पर एक शेफ का वीडियो वायरल हो रहा है। उसका तरीका इतना अलग और अजीब है कि कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर बाबा साई डोसा सेंटर नाम के स्टॉल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसका शेफ कोई डिश बनाता हुआ नजर आ रहा है। मगर उसका स्टाइल काफी अलग और अजीब है। शख्स डांस के अजीबो-गरीब स्टेप करते हुए डिश बनाता दिख रहा है। इस दौरान वह बार-बार 'आऊ' शब्द बोलता हुआ भी नजर आ रहा है। इसी कारण से लोग शख्स को ट्रोल कर रहे हैं। आप एक बार शख्स का वीडियो देखिए फिर आपको उसका पूरा तरीका समझ में आ जाएगा क्योंकि उसके स्टाइल को शब्दों में बता पाना काफी मुश्किल है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodie_incarnate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे रेबीज़ प्रो मैक्स हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये माइकल जैक्शन नहीं शक्ति कपूर है। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरा वीडियो देख लिया मगर ये नहीं पता चला कि भाई ने बनाया क्या है? एक यूजर ने लिखा- भाई इसे कोई जल्दी अस्पताल ले जाओ, इसे मिर्गी लग रही है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
ये भी पढ़ें-
चॉकलेट पराठा के बाद अब आपके सामने पेश है Parle-G पकौड़ा, Video सोशल मीडिया पर वायरल
Range Rover की क्या हालत कर दी भाई? वायरल Video आपको पूरी तरह से कर देगा हैरान