1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म टिकट नहीं पासपोर्ट दिखाकर एंट्री मिलती थी; नाम सुन दिमाग घूम जाएगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म टिकट नहीं पासपोर्ट दिखाकर एंट्री मिलती थी; नाम सुन दिमाग घूम जाएगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 12, 2025 10:04 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 10:04 am IST

Railway Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने भारतीय रेलवे और रेलवे स्टेशनों से जुड़े काफी अहम और अनोखे तथ्य पढ़े होंगे। मगर आज हम आपको एक और अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं।

 रेलवे स्टेशन। 
- India TV Hindi
रेलवे स्टेशन। Image Source : FREEPIK

Railway Interesting Facts: भारत के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों की अपनी कोई न कोई ऐसी जीवंत कहानी या किस्सा जरूर है जो ​उनको बेहद अनोखा बनाता है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां पर जाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बल्कि, पासपोर्ट दिखाना पड़ता था। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है जहां पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं पासपोर्ट दिखाकर एंट्री होती थी ? तो आपको बता दें कि, ये रेलवे स्टेशन भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन था और यात्रियों की सुरक्षा के लिए दूसरे देश जाने से पहले यहां पर उन यात्रियों का पासपोर्ट चेक होता था। 

भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन 

क्या आपको पता है कि, भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन अटारी रेलवे स्टेशन (Attari Railway Station) है जो पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। ये रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक रूप से 'समझौता एक्सप्रेस' के लिए जाना जाता था, जहां पाकिस्तानी वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती थी, हालांकि अब यह सेवा बंद है। बता दें कि, यहां सुरक्षा बहुत कड़ी होती थी और बिना दस्तावेजों के पकड़े जाने पर फॉरेन एक्ट के तहत केस दर्ज हो सकता था।

which railway station entry with passport, passport entry railway station, interesting facts about r
Image Source : INDIANRAILINFOअटारी रेलवे स्टेशन।

क्यों बंद हुई समझौता एक्सप्रेस

ऐसा दावा किया जाता है कि, 1971 में इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के शिमला समझौते के दौरान समझौता एक्सप्रेस चलाने पर सहमति बनी। 22 जुलाई, 1976 को अटारी लाहौर के बीच इसे शुरू किया गया। पहले तो ये रोज चलाई जाती थी, मगर 1994 इसे सिर्फ दो दिन चलाने का निर्णय लिया गया। साल 2019 में जब मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटा लिया जब फिर उसके बाद पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस को बंद कर दिया। गौरतलब है कि, उस वक्त भारतीय ट्रेन के 11 डिब्बे लाहौर में थे जो कि आज भी वहीं फंसे हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी ट्रेनों के 16 डिब्बे भी भारत में अटारी रेलवे स्टेशन पर हैं। 

भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन

भारत में कई अनोखे रेलवे स्टेशन हैं। जैसे- वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा (सबसे लंबा नाम), IB और बांसपानी (छोटे नाम/प्लेटफॉर्म), कटक (उल्टा-सीधा एक नाम), और राशिदपुरा खोरी (गाँव वाले चलाते हैं)। ये स्टेशन अपने नाम, स्थान, या संचालन के तरीके के कारण खास हैं और यात्रियों के लिए दिलचस्प अनुभव प्रदान करते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
ट्रेन के इंजन में टॉयलेट क्यों नहीं होता है, बिना वॉशरूम कैसे मैनेज करते हैं ड्राइवर; सुनकर यकीन नहीं होगा 
 

ट्रेन के जनरल डिब्बे में 3 गेट क्यों होते हैं, सफर से पहले जान लें; नहीं तो पछताएंगे
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।