Railway Interesting Facts: भारतीय रेलवे तीव्र गति से यात्रीहित और देशहित में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। ट्रेनों के अपडेशन से लेकर रेलवे ट्रैक की मरम्मत की बात हो या फिर यात्रियों को त्वरित स्वच्छता सेवा देने बात हो भारतीय रेलवे हर पैमाने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यही वजह है कि, अब इसका नाम दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में शुमार हो गया है। ट्रेनों के अपडेशन की बात हो रही है तो क्या आपको ये पता है कि भारतीय रेलवे अपनी ट्रेनों के जनरल डिब्बों में तीन गेट क्यों लगाता है ? यदि आप भी इस सवाल के जवाब को ढूंढ़-ढूंढ़कर थक चुके हैं तो अब हम आपको इसका जवाब देंगे।
सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि, जनरल कोच को ट्रेन के पहले और आखिर में क्यों लगाते हैं ? दरअसल, जनरल कोच में काफी भीड़ होती है। जनरल डिब्बे को बीच में लगाने से यात्री या सामान को उस बोगी से गुजरने में बहुत दिक्कत आएगी। ऐसे में यात्रियों को स्लीपर कोच से होते हुए जनरल डिब्बे को पार करके जाना पड़ सकता है। परिणामस्वरूप ऐसा करना किसी भी यात्री के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। इसलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जनरल डिब्बे को पहले और आखिरी में लगाया गया है।

नियमों के मुताबिक, ट्रेन के जनरल डिब्बे में 3 गेट इसलिए होते हैं ताकि भीड़ में यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सहूलियत हो और यदि वेंडर्स को आवाजाही करनी भी हो तो उन्हें भी आसानी हो। इसके अलावा सुरक्षा और आपात स्थिति (जैसे दुर्घटना) में लोगों को बाहर निकलने के लिए ज्यादा विकल्प मिलें इसलिए भी तीन गेट लगे होते हैं। इन डिब्बों में इस बात की पूरी संभावना होती है कि ज्यादा यात्री संख्या के कारण 2 गेट कम पड़ सकते हैं..यही वजह है कि जनरल कोच में तीन गेट दिए होते हैं।
...तो अब अगर आप भी कभी ट्रेन के जनरल डिब्बे से सफर कर रहे हों और चढ़ने या उतरने में तकलीफ हो तो याद रखिएगा कि जनरल कोच में तीन गेट होते हैं, इससे आपको ज्यादा असुविधा नहीं होगी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन के इंजन में टॉयलेट क्यों नहीं होता है, बिना वॉशरूम कैसे मैनेज करते हैं ड्राइवर; सुनकर यकीन नहीं होगा
ट्रेन का पहिया कितने किलो का होता है, जवाब सुनकर पहलवानों की भी हवा टाइट हो जाएगी; आप भी जान लें
संपादक की पसंद