1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुष्पा फिल्म देखने का नतीजा! डायलॉग मारते बच्चे का Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

पुष्पा फिल्म देखने का नतीजा! डायलॉग मारते बच्चे का Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 16, 2024 05:21 pm IST,  Updated : Dec 16, 2024 05:21 pm IST

एक बच्चे का मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वी़डियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वी़डियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा डांस, स्टंट, रील और मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो को देखा ही होगा। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें लोग अलग-अलग अकाउंट से खूब शेयर करते हैं। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बच्चे को उसकी दीदी नहला रही है। उसका पूरा शरीर गीला नजर आ रहा है। अच्छे से बच्चे को नहलाने के लिए वह उसे झुकने के लिए कहती है मगर बच्चा जरा सा भी नहीं झुकता है। इसके बाद वो फिर से उसे झुकने के लिए कहती है जिसके बाद वो फिल्म का डायलॉग मारते हुए कहता है, 'मैं झुकेगा नहीं साला।' इसके बाद क्या था, उसकी दीदी उसे मारकर झुका ही देती है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर अभी वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पुष्पा का बेटा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक न एक दिन झुकना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा- पुष्पा फिल्म देखने का नतीजा। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में पुष्पा का बेटा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बच्चा पुष्पा का बड़ा फैन है।

ये भी पढ़ें-

एक्सिडेंट होते रहेगा, डांस नहीं रुकना चाहिए! चचा का वायरल Video देख हंसने लगेंगे आप

ये देखो रईसों के चोचले! केला खाने का ऐसा तरीका देख आप भी कहेंगे- 'शुक्र है हम गरीब हैं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।