1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टूथपेस्ट पर लाल, हरे, नीले, काले निशान क्यों बनाए जाते हैं? इनका मतलब जानते हैं आप

टूथपेस्ट पर लाल, हरे, नीले, काले निशान क्यों बनाए जाते हैं? इनका मतलब जानते हैं आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 11, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Feb 11, 2024 04:47 pm IST

टूथपेस्ट खरीदते समय आपने देखा होगा कि किसी पर लाल, किसी पर हरा तो किसी पर नीले या सफेद रंग के निशान बने होते हैं। लेकिन क्या कभी सोचा है कि उन निशानों का क्या मतलब है?

ये निशान क्यों होते हैं?- India TV Hindi
ये निशान क्यों होते हैं? Image Source : SOCIAL MEDIA

रोजाना हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम अक्सर छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिनका पता होना हमारे लिए काफी जरूरी होता है। इनके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प होता है। अब आप रोज की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले टूथपेस्ट को ही ले लीजिए। अगर आपने गौर किया हो तो टूथपेस्ट की ट्यूब के नीचे कई रंग की पट्टियां होती हैं। अगर आपने नहीं देखा तो आज चेक जरूर करिएगा। आपको टूथपेस्ट की ट्यूब के नीचे आपको लाल, नीले, हरे, काले रंग के चौकोर बने डब्बे दिखेंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि ये जो चौकोर निशान होते हैं वह क्यों होते हैं? क्यों हर ट्यूब के पीछे एक खास रंग की पट्टी होती है।

तो ये है रंगों के पीछे का लॉजिक

आपने देखा होगा कि टूथपेस्ट पर कभी काला, हरा, लाल और नीला निशान बना होता है। आपमें से की लोगों ने इसे देखा भी होगा लेकिन वे नहीं जानते होंगे कि इन चौकोर डब्बों का मतलब क्या है? चलिए हम आपको आज बताते हैं कि इन चौकोर डब्बों का मतलब क्या होता है? ये जो चौकोर निशान होते हैं वे आपको बेहतर टूथपेस्ट खरीदने में आपकी मदद करते हैं। ताकी आपके दांत हमेशा स्वस्थ रह सकें। अगर आपने टूथपेस्ट खरीदने से पहले रंग चेक नहीं किया तो आपके दांत मजबूत होने की जगह खराब भी हो सकते हैं। अगर आपने टूथपेस्ट खरीदा और इसपर काला रंग का डब्बा मौजूद है तो इसका मतलब ये है कि  इस पेस्ट को बनाने में काफी ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल हुआ है।

सबसे अच्छा पेस्ट इस रंग वाले को माना गया है 

अगर आपके टूथपेस्ट पर लाल रंग के निशान बने हैं तो समझ लें कि ये पेस्ट मिक्स है। यानी कि इसे बनाने में नेचुरल चीजों के साथ-साथ कई तरह के केमिकल भी इस्तेमाल किए गए हैं। अगर टूथपेस्ट पर नीले रंग का निशान है तो इसका मतलब है कि ये पेस्ट प्राकृतिक चीजों के साथ मेडिसिन युक्त है। अगर आपको पेस्ट के नीचे ट्यूब पर हरा निशान दिख रहा है तो समझिए कि यह सबसे सेफ पेस्ट है। इसे बनाने में सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल हुआ है।

ये भी पढ़ें:

स्कूटी की सीट पर खड़े होकर लड़का दिखा रहा था स्टंट, फिर जो हाल हुआ Video में आप खुद ही देख लीजिए

Video: चॉकलेट पराठे देख लोगों का चकराया सिर, कहा- अब तो हद हो गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।