1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी की सीट पर खड़े होकर लड़का दिखा रहा था स्टंट, फिर जो हाल हुआ Video में आप खुद ही देख लीजिए

स्कूटी की सीट पर खड़े होकर लड़का दिखा रहा था स्टंट, फिर जो हाल हुआ Video में आप खुद ही देख लीजिए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 11, 2024 02:55 pm IST,  Updated : Feb 11, 2024 02:55 pm IST

वीडियो में एक लड़का सड़क पर फर्राटेदार बाइक दौड़ाता नजर आता है, लेकिन इस खतरनाक स्टंट को करते हुए एक ऐसा हादसा हो जाता है, जिसे देखकर किसी की भी सांसे अटक जाएं।

स्टंट दिखाता लड़का।- India TV Hindi
स्टंट दिखाता लड़का। Image Source : SOCIAL MEDIA

देश में सड़क हादसों की वजह से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है, फिर भी लोग स्टंट करने से बाज नहीं आते। इतने हादसे हो रहे हैं फिर भी इनका रवैया नहीं बदला। हाल में एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का भागती-दौड़ती सड़क पर बाइक लहराते हुए खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। वीडियो में लड़का पहले तो स्कूटी को भगाते हुए नजर आ रहा है फिर वह अपने पैरों को सीट के ऊपर रख खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। थोड़ी देर बाद ही खतरनाक स्टंट दिखा रहा लड़का हादसे का शिकार हो जाता है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में लड़का बेहद लापरवाह रवैये के साथ स्टंट कर रहा है। वह अपने दोनों हाथों को हैंडल के ऊपर से हटा देता है और बाहों को हवा में लहराते हुए बाइक की सीट पर खड़ा हो जाता है। बाइक बिना किसी कंट्रोल के सड़क पर लहराने लगती है। बस फिर क्या कंट्रोल खोने की वजह से बाइक छिटक कर दूर जाकर गिरती है और युवक सड़क पर गिर पड़ता है। हालांकि, इस भयानक हादसे में युवक की जान बाल-बाल बचती है।

वीडियो देख लड़के पर भड़के यूजर्स 

वीडिो को इंस्टाग्राम पर Karan Bhardwaj नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 मलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोग तो खुद मरते ही हैं साथ में दो-तीन लोगों को लेकर भी जाते हैं। दूसरे ने लिखा- भाई सुधर जाओ नहीं तो किसी दिन रोड़ पर ही निपट जाओगे। वहीं, कई लोगों ने लड़के पर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Video: चॉकलेट पराठे देख लोगों का चकराया सिर, कहा- अब तो हद हो गई

Video: स्विटजरलैंड नहीं ये हिमाचल का रेलवे स्टेशन है, खूबसूरती देख लोगों को नहीं हुआ अपनी आंखों पर यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।