1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लिफ्ट में क्यों बजता है धीमा म्यूजिक और क्यों लगाते हैं शीशे? बहुत सारे लोगों नहीं जानते होंगे जवाब

लिफ्ट में क्यों बजता है धीमा म्यूजिक और क्यों लगाते हैं शीशे? बहुत सारे लोगों नहीं जानते होंगे जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 12, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 05:09 pm IST

आप सभी ने लिफ्ट का कई बार इस्तेमाल किया ही होगा। लगभग सभी लिफ्ट में आपको शीशा देखने को मिलता है तो वहीं कई सारे लिफ्ट में शीशी के साथ ही धीमा म्यूजिक भी बजता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं किया होगा। लोगों को भले ही कहीं और लिफ्ट मिले या फिर न मिले मगर मॉल में तो लोगों को लिफ्ट मिलता ही है। लोग जब भी फिल्म देखने जाते हैं या फिर शॉपिंग के लिए मॉल में जाते हैं तो वहां लिफ्ट लगे होते हैं जिसका लोग यूज भी करते हैं। आप भी जब लिफ्ट में जात होंगे तो आपको वहां शीशे लगे हुए दिखते ही होंगे और कई सारे लिफ्ट्स में तो धीमा म्यूजिक भी बजता हुआ सुनाई देता है। क्या आप जानते हैं कि ये दोनों चीजें क्यों की जाती है। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

लिफ्ट में क्यों बजता है धीमा म्यूजिक?

सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि लिफ्ट में धीमा म्यूजिक क्यों बजता है। आपको बता दें कि लिफ्ट में जो लोग होते हैं, उन्हें शांत रखने और उनकी बोरियत को दूर करने के लिए धीमा म्यूजिक बजाया जाता है। हल्का और मधुर म्यूजिक लोगों के तनाव को कम करता है और उन्हें आराम मिलता है। वहीं इस म्यूजिक के कारण लोगों का ध्यान इस बात से हट जाता है कि उनके फ्लोर पर जाने में लिफ्ट कितना समय लगा रहा है।

लिफ्ट में शीशा क्यों लगाया जाता है?

आपको बता दें कि लिफ्ट में लगे शीशे लोगों को क्लॉस्ट्रोफोबिया से राहत देता है। दरअसल कई लोगों को लिफ्ट में दिक्कत होने लगती है। उन्हें लगता है कि वो किसी छोटी जगह पर बंद हो गए हैं और वो परेशान होने लगते हैं। लिफ्ट में लगे शीशे उन्हें इस चीज से राहत दिलाता है क्योंकि लिफ्ट में तीन तरफ शीशा लग जाने से लिफ्ट बड़ा सा लगने लगता है और यह डर कम हो जात है। इसके अलावा लोगों का ध्यान भी भटकता है और उनका ध्यान इस बात पर नहीं जाता है कि उन्हें अपने फ्लोर पर जाने में समय कितना लग रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कई होटलों में क्यों नहीं होता है 13 नंबर का कमरा? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण

उंगली चटकाने पर क्यों आती है 'कट-कट' की आवाज? 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।