1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कई होटलों में क्यों नहीं होता है 13 नंबर का कमरा? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण

कई होटलों में क्यों नहीं होता है 13 नंबर का कमरा? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 12, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 01:59 pm IST

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि किसी होटल में 13 नंबर का कमरा नहीं है। शायद आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ होगा मगर क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है। आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

एक दिन में इंसान के साथ कई सारी चीजें घटित होती हैं जिसमें से कुछ नॉर्मल होता है तो वहीं कई बार कुछ अतरंगी या फिर हैरान करने वाली चीजें घटित होती हैं लेकिन अपने बिजी होने के कारण या फिर इग्नोर करने की आदत के कारण लोग उसे छोड़ देते हैं और उसके पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं करते हैं। अब इतना पढ़ने के बाद आपके दिमाग में भी कुछ ऐसी चीजें आई ही होंगे जो आपने कभी नोटिस किया होगा मगर उसके पीछे का कारण नहीं पता किया होगा। आज हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं जो आपके साथ हुआ होगा मगर शायद आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं की होगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कई होटलों में 13 नंबर के कमरे क्यों नहीं होते हैं।

होटल में 13 नंबर का कमरा क्यों नहीं होता है?

इसके बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि ऐसा सभी होटलों के साथ नहीं होता है, सिर्फ कुछ होटलों में आपको ऐसा देखने को मिलेगा। इससे यह तो साफ हो गया कि यह कोई नियम नहीं है। अब सवाल यह है कि फिर ऐसा क्यों होता है। आपको बता दें कि कई लोग 13 नंबर को बहुत ही अशुभ मानते हैं। लोग इसे नकारात्मक उर्जा से जोड़कर देखते हैं और इसी कारण कई होटलों में 13 नंबर का कमरा नहीं होता है। अब ऐसा जरूरी नहीं कि होटल का मालिक ऐसी सोच रखता हो जिस कारण वो 13 नंबर का कमरा नहीं बनाता। ऐसा भी होता है कि जो कस्टमर आते हैं, उनमें से कई सारे लोग ऐसा मानते हैं और 13 नंबर का कमरा नहीं लेते हैं जिससे होटल के मालिक को नुकसान होता है।

लोगों को होता है ट्रिस्कायडेकाफोबिया?

आपको बता दें कि इस डर को ट्रिस्कायडेकाफोबिया कहते हैं। ट्रिस्कायडेकाफोबिया में लोगों को 13 नंबर से बहुत ही डर रहता है और इसमें इंसान को इस नंबर से घबराहट होती है, उसे बेचैनी भी होती है क्योंकि वो लोग इसे अशुभ मानते हैं। कई बार लोगों के दिल की धड़कनें भी इस नंबर को देखकर तेज हो जाती हैं।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस आर्टिकल का उद्देश्य आप तक बस यह जानकारी पहुंचाना था।

ये भी पढ़ें-

उंगली चटकाने पर क्यों आती है 'कट-कट' की आवाज? 99% लोगों को नहीं पता होगा जवाब

Indian Train Facts: ट्रेन की छत पर क्यों लगे होते हैं ये छोटे प्लेट्स? आज जान लीजिए इनका काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।