1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जापान के झंडे में लाल बिंदु क्यों है? आप भी नहीं जानते होंगे इस सवाल का जवाब

जापान के झंडे में लाल बिंदु क्यों है? आप भी नहीं जानते होंगे इस सवाल का जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 05, 2025 08:18 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 08:18 pm IST

हर देश का अपना एक झंडा होता है और उसका अपना एक मतलब भी होता है। इसी तरह जापान के झंडे में भी दिखने वाले लाल बिंदु का एक कारण है। क्या आप इसके बारे में जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

हर दिन हम लोगों की आंखों के सामने बहुत सारी चीजें आती हैं। इंसान उन्हें देखता है और फिर आगे बढ़ जाता है। ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जिनके मन में इस चीज को लेकर कोई सवाल उठता है कि ये ऐसा क्यों है, इसके पीछे का कारण क्या है। आप भी कई बार कुछ देखने के बाद उसके बारे में गूगल पर सर्च करते होंगे और कई बार उसे इग्नोर करके आगे बढ़ जाते होंगे। आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे आपने कई बार या फिर कभी न कभी देखा होग मगर आपके दिमाग उसको लेकर शायद ही कोई सवाल उठा होगा। आइए आपको बताते हैं कि जापान के झंडे में दिखने वाला लाल बिंदु क्यों होता है।

जापान के झंडे में लाल बिंदु क्यों है?

आपने कभी न कभी जापान का झंडा तो देखा ही होगा। जापान का झंडा सफेद रंग का होता है और बीच में लाल रंग का एक बिंदु होता है। तो क्या आपके दिमाग में कभी यह सवाल उठा है कि ये बिंदु क्यों होता है और क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है? कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि जापान के झंडे को हिनोमारू कहते हैं और बीच में दिख रहा लाल बिंदु 'उगते सूरज' को दर्शाता है। आपको बता दें कि जापान को 'निहोन' कहा जाता है और इसका मतलब 'उगते सूरज की भूमि' है और झंडे का डिजाइन इसी को दर्शाता है।

आपको यह भी बता दें कि जापान का मौजूदा झंडा 1854 में आधिकारिक तौर पर अपनाया गया था। तब जापान यूरोपीय देशों के साथ बिजनेस और डिप्लोमैटिक रिलेशन की शुरुआत कर रहा था। शुरुआती दिनों में झंडे का मुख्य इस्तेमाल जहाजों और विदेशों में जापान की डिप्लोमैटिक सर्विस को दिखाने के लिए होता था और साल 1870 में इसका स्पेसिफिकेशन्स जारी हुआ था। 19वीं सदी के झंडे के कानूनों को रेगुलराइज़ करने के लिए जापानी संसद ने 13 अगस्त, 1999 को राष्ट्रीय झंडे को औपचारिक रूप से अपनाया।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी में लगे पहिए बाइक के पहियों से छोटे क्यों होते हैं? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

टॉयलेट के फ्लश में एक की जगह 2 बटन क्यों होते हैं? यूज तो करते हैं मगर नहीं जानते होंगे जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।