1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑनलाइन मीटिंग कर रही थी पत्नी अचानक पति ने मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ऑनलाइन मीटिंग कर रही थी पत्नी अचानक पति ने मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Apr 24, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 07:36 pm IST

कोविड के दौरान यह संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर हो गई। दुनिया भर की कंपनियों को बंद कर दिया गया। ऐसे में कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम जैसा कल्चर तैयार किया।

viral funny meeting video- India TV Hindi
वायरल फनी मीटिंग वीडियो Image Source : TWITTER

क्या आपको कोरोना के वो दिन याद हैं, जब हममें से कई लोग अपने ऑफिस का काम घर से ही करते थे। जिसे 'वर्क फ्रॉम होम' नाम दिया गया था। कोविड के दौरान यह संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर हो गई। दुनिया भर की कंपनियों को बंद कर दिया गया। ऐसे में कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम जैसा कल्चर तैयार किया। इस दौरान पूरी दुनिया में लोगों ने घर से काम करना शुरू कर दिया। उस दौरान कई फनी वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसे देखने के बाद हम अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

महिला का पति आ जाता है सामने 

आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला अपना ऑफिस का काम कर रही है।  वीडियो देखने से लग रहा है कि वह ऑनलाइन जूम या गूगल मीट के जरिए मीटिंग में शामिल है। इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि महिला को अपने ऑफिस के लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि महिला का पति अचानक अंडरवियर में सामने आ जाता है, जिसे देखकर महिला हैरान रह जाती है। वो कहती हैं कि आगे से हटो, हमारी मीटिंग चल रही है। 

लोगों के सामने आ रहे हैं रिएक्शन
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या महिला की नौकरी बच जाएगी? एक यूजर ने लिखा कि मैं देखना बंद नहीं कर सकता। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा हमारे साथ भी कई बार हुआ है लेकिन मेरे बच्चों ने मुझे परेशान किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के कई फनी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।