1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने चेहरे पर इतना मेकअप पोता कि एयरपोर्ट पर लगी मशीन ने पहचानने से किया इनकार, आगे जो हुआ देख छूट जाएगी हंसी

महिला ने चेहरे पर इतना मेकअप पोता कि एयरपोर्ट पर लगी मशीन ने पहचानने से किया इनकार, आगे जो हुआ देख छूट जाएगी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 31, 2025 02:31 pm IST,  Updated : May 31, 2025 02:31 pm IST

आज कल मेकअप से लोगों का चेहरा इतना बदल जाता है कि उनका असली चेहरा छुप जाता है। इसी उदाहरण को पेश करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मेकअप हटाती महिला- India TV Hindi
मेकअप हटाती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों को हंसने या हैरान होने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिसमें एक महिला के चेहरे पर इतना मेकअप था कि एयरपोर्ट की फेस रिकग्निशन मशीन ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। पासपोर्ट की फोटो से चेहरा मैच कराने के लिए महिला को मजबूरन अपना मेकअप उतारना पड़ा। यह मजेदार और चौंकाने वाला वाकया सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। 

मेकअप उतरने के बाद सामने आया महिला का असली चेहरा

वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही है। जब वह फेस रिकग्निशन मशीन के सामने जाती है, तो मशीन उसका चेहरा पासपोर्ट की फोटो से मैच नहीं कर पाती। कारण? महिला के चेहरे पर मेकअप की इतनी मोटी परत थी कि उसका असली चेहरा ही छिप गया था। सिक्योरिटी अधिकारियों ने महिला से अनुरोध किया कि वह मेकअप हटाए ताकि उनकी पहचान की पुष्टि हो सके। वीडियो में महिला को मेकअप हटाते हुए दिखाया गया है। इस दौरान महिला का असली रूप देखकर आसपास मौजूद लोग और सिक्योरिटी स्टाफ की हंसी छूट जाती है, जिससे वह महिला चिढ़ जाती है और अपना हाथ-पैर चलाने लगती है।

वीडियो देख लोग लगाने लगे ठहाके 

वायरल वीडियो में यह घटना चीन के शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की बताई गई है। वाकये के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने "दुल्हन जैसा" मेकअप किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को लेकर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- “मेकअप का जादू ऐसा कि मशीन भी धोखा खा गई।” दूसरे ने लिखा- “मुझे तो लगता है मशीन ने सही किया, वरना कौन जानता ये असली चेहरा है या नहीं।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मेंढकों से बना ये डिश महिला ने पहले पकाया और फिर बड़े ही चाव से खाया, Video देख सन्न हो जाएगा आपका दिमाग

चैन की नींद सो रहा था शख्स, आंख खुलते ही घर के बाहर टहलते नजर आए शेर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।