1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार में गर्लफ्रेंड संग रोमांस कर रहा था पति, पता चलते ही बीवी ने उठाया डंडा, फिर जो हुआ वह Video में खुद ही देख लें

कार में गर्लफ्रेंड संग रोमांस कर रहा था पति, पता चलते ही बीवी ने उठाया डंडा, फिर जो हुआ वह Video में खुद ही देख लें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 13, 2024 09:53 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 09:53 pm IST

एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उसने जो कुछ भी किया वह देख लोगों को मजा ही आ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति को अय्याशी करते महिला ने रंगे हाथों पकड़ा- India TV Hindi
पति को अय्याशी करते महिला ने रंगे हाथों पकड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें पति-पत्नी का विवाद या फिर पति-पत्नी का दूसरे लोगों के साथ रंगे हाथों पकड़े जाना और फिर इस मामले पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामे देखने को मिलते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी और वो की कहानी सामने दिख रही है। इसी चक्कर में सड़क किनारे भारी बवाल मचा दिख रहा है। दरअसल, ये वीडियो पति-पत्नी और उसकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा हुआ है। जहां एक पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में रोमांस कर रहा होता है। तभी उसकी पत्नी को उसकी इस हरकत के बारे में पता चल जाता है। गुस्से में तिलमिलाई पत्नी अपने हाथ में डंडा लेकर मौके पर पहुंचती है। इसके बाद बीच सड़क पर जो ड्रामा होता है, वह देख लोगों को तो मजा ही आ गया।

गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति के कार के पास पहुंचती है और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है। इसके बाद पत्नी सड़क किनारे खड़ी कार के फ्रंट शीशे पर लगातार डंडे बरसा कर उसे तोड़ने लगती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्नी शीशे पर तब तक डंडा मारती है जब तक वह चकनाचूर नहीं हो गया। इसके बाद महिला का पति कार से बाहर आता है लेकिन तब तक उसकी पत्नी कार को काफी नुकसान पहुंचा चुकी होती है। हैरान कर देने वाली बात यह होती है कि जब पति अपनी कार से बाहर आता है तो पत्नी का सारा गुस्सा लगभग ठंडा हो जाता है और वह डंडा चलाना बंद कर सिर्फ जुबानी हमले करने लगती है। इसके बाद कार से महिला के पति की गर्लफ्रेंड बाहर आती है और कार के ऊपर चढ़ जाती है। जबकि पति अपनी पत्नी को मुस्कान के साथ शांत करने की कोशिश करते रहता है।

वीडियो देख लोगों को आया मजा

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ggrockz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - "जब आपकी पत्नी आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ ले।" वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 लाख व्यूज और डेढ़ लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए इस वीडियो को स्क्रिप्टेड होना बताया। दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा - कार पर मारने की बजाय उसे अपने पति पर डंडे बरसाने चाहिए था। तीसरे ने लिखा - ये तो गजब ही हो गया, मजा आ गया देखकर।

ये भी पढ़ें:

खरीदने को नहीं थे पैसे तो लड़के ने बांस से बना दी साइकिल, Video में देखें जुगाड़ का बेहद ही शानदार नमूना

इस उम्र में भी चचा की धारदार गेंदबाजी देख हैरान हुए लोग, बता डाला मोहम्मद शमी का ससुर, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।