1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट पर लेट गई युवती, Video देख भड़के लोग, बोले- कर दी ना छपरियों वाली हरकत

एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट पर लेट गई युवती, Video देख भड़के लोग, बोले- कर दी ना छपरियों वाली हरकत

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 31, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 02:33 pm IST

वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सुजाता दहाल है जो एक कंटेंट क्रिएटर है। इंस्टाग्राम पर लड़की को साढ़े 8 लाख से भी ज्यादा लोग फॉले करते हैं। एयरपोर्ट के अंदर का यह वीडियो सुजाता ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

रील बनाते लड़की का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
रील बनाते लड़की का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

रील बनाने वाले लोग वायरल होने के लिए ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं, जिसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। अब रील बना रही इस लड़की को ही देख लीजिए। जिसने अपनी हरकत से लोगों को दांत पीसने पर मजबूर कर दिया। लड़की की हरकत देख लोगों ने उसे छपरी का टैग भी दे दिया। लड़की ने रील बनाने से पहले ये भी नहीं देखा कि वह कैसे नियम-कानून को तोड़ रही है। बस उसका ध्यान रील बनाने के ऊपर है। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रील बनाने के लिए कन्वेयर बेल्ट पर लेट गई महिला

वायरल वीडियो में लड़की को एयरपोर्ट पर लगे कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर रील बनाते हुए देखा जा सकता है। आइए सबसे पहले आपको बता देते हैं कि कन्वेयर बेल्ट होती क्या चीज है। दरअसल, कन्वेयर बेल्ट एक चलती हुई पट्टी होती है, जिसपर प्लेन लैंड करने के बाद यात्रियों के सामानों को प्लेन से निकालकर रख दिया जाता है। जहां से यात्री अपने समान को उठा लेते हैं। यह बेल्ट लगातार चलते रहती है और उसके ऊपर यात्रियों के समान रखे होते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले कन्वेयर बेल्ट के पास खड़ी होती है और जैसे ही गाना बजता है। वह बेल्ट पर बैठ जाती है और फिर वह उसी बेल्ट पर लेट जाती है। युवती चलती हुई बेल्ट के साथ-साथ आगे बढ़ने लगती है। फिर वह कुछ देर बाद कन्वेयर बेल्ट पर से उठकर मुस्कुराने लगती है। वहीं, लड़की की इस हरकत को देख आस-पास के लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। 

लड़की की हरकत देख भड़के लोग

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Sujata Dahal नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं, बड़ी तदाद में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- एकदम गवांर लग रही है। पहली बार एयरपोर्ट आने पर ऐसे ही साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते है। दूसरे ने लिखा- ये छपरी लोग जहां भी जाते हैं अपनी हरकत पटकने लगते हैं। कई अन्य लोगों ने कहा कि लड़की पर कार्रवाई कर उस पर जुर्माना लगाना चाहिए।     

ये भी पढ़ें:

हे भगवान! ऑटो का इतना किराया, शख्स ने Uber से बुक किया Auto Ride, कंपनी ने 62 रुपए की जगह भेजा 7.6 करोड़ का बिल

Coca Cola के नाम पर फैक्ट्री में नकली कोल्ड ड्रिंक बनाते दिखे लोग, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।