1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान! ऑटो का इतना किराया, शख्स ने Uber से बुक किया Auto Ride, कंपनी ने 62 रुपए की जगह भेजा 7.6 करोड़ का बिल

हे भगवान! ऑटो का इतना किराया, शख्स ने Uber से बुक किया Auto Ride, कंपनी ने 62 रुपए की जगह भेजा 7.6 करोड़ का बिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 31, 2024 01:23 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 01:23 pm IST

एक शख्स को Uber से ऑटो राइड इतना महंगा पड़ा कि वह अपना घर-बार, जमीन-जायदाद सब कुछ बेच भी देगा तो भी वह इस ऑटो का किराया नहीं चुका पाएगा।

ग्राहक को कंपनी की तरफ से मिला 7.6 करोड़ का बिल- India TV Hindi
ग्राहक को कंपनी की तरफ से मिला 7.6 करोड़ का बिल Image Source : SOCIAL MEDIA

क्या होगा जब आप अपने ऑफिस जाने के लिए ऑटो बुक करें और जब ऑफिस पहुंच गए तो कंपनी ने ऑटो का किराया आपसे 7.6 करोड़ रुपए मांग लिए। जी हां, Uber ने अपने एक कस्टमर के साथ कुछ ऐसा ही किया है। जिसके बाद कस्टमर को ये बिल्कुल भी समझ नहीं आया कि वह इतने बड़े बिल को कैसे भरेगा। एक पल को शख्स भी सोच में पड़ गया होगा कि अगर मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं ऑफिस जाने के लिए ऑटो क्यों करता भाई। आइए अब आपको इस मामले के बारे में बताते हैं।

एक ऑटो राइड का इतना बिल

दरअसल, दीपक तेनगुरिया नाम के एक शख्स ने Uber से अपने लिए ऑटो बुक किया था। ऑटो का बिल तो पहले 62 रुपए दिखा रहा था। लेकिन जैसे ही ट्रिप पूरी हुई कंपनी ने दीपक को ऐसा झटका दिया कि दीपक भाई का दिमाग ही घूम गया। कंपनी ने ऑटो के किराए के तौर पर दीपक को 7 करोड़ 66 लाख 83 हजार 762 (7,66,83,762) रुपए का बिल भेज दिया। कंपनी ने बिल में वेटिंग टाइम और दूसरे डिटेल्स भी भेजे है। जिसमें ट्रिप का किराया 1 करोड़ 67 लाख 74 हजार 647 (1,67,74,647) रुपए लगाया है जबकि वेटिंग टाइम यानी ड्राइवर को इंतजार करवाने के लिए 5 करोड़ 99 लाख 09 हजार 189 (5,99,09,189) रुपए का चार्ज लगाया है।

बिल देख ग्राहक के होश उड़ गए
Image Source : SOCIAL MEDIAबिल देख ग्राहक के होश उड़ गए

कंपनी की तरफ से मिला ये जवाब

हालांकि कंपनी ने अपने वैल्यूएबल ग्राहक को बिल में थोड़ी राहत भी दी है। उन्होंने पूरे बिल के ऊपर 75 की भारी छूट भी दी है। हालांकि पीड़ित ग्राहक ने बिल के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट में ग्राहक ने ट्रिप की सारी डिटेल्स दी है और बताया है कि कंपनी के सपोर्ट बॉट ने लिखा- उन्हें ग्राहक के साथ हुए इस असुविधा का सुनकर बहुत दुख हुआ। कंपनी ने ग्राहक को आश्वासन दिया कि हम इस समस्या की जांच करेंगे और जल्द ही आपको इस बारे में अपडेट देंगे। 

ये भी पढ़ें:

Coca Cola के नाम पर फैक्ट्री में नकली कोल्ड ड्रिंक बनाते दिखे लोग, Video हुआ वायरल

नहीं हो रही शादी तो यहां संपर्क करें, एक फोन कॉल पर रिश्ता तय कराने का दावा कर रही है ये संस्था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।