1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी बाइक चलाने के लिए दूसरी लड़कियों को दे रही थीं ज्ञान, खुद का ही करा बैठीं पोपट

दीदी बाइक चलाने के लिए दूसरी लड़कियों को दे रही थीं ज्ञान, खुद का ही करा बैठीं पोपट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 12, 2025 07:27 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 07:27 pm IST

बाइक चलाना, खासकर सुपर बाइक, कोई आसान काम नहीं है। ये न सिर्फ स्किल मांगता है, बल्कि इसके लिए धैर्य और प्रैक्टिस भी चाहिए होती है।

लड़कियों को बाइक चलाना सिखाती दीदी- India TV Hindi
लड़कियों को बाइक चलाना सिखाती दीदी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की चकाचौंध भरी दुनिया में कई वीडियो हंसी का तड़का लगा लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सुपर बाइक के साथ खड़ी होकर दूसरी लड़कियों को बाइक चलाने का ज्ञान दे रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उसी का पोपट हो गया।

दीदी का तो पोपट हो गया

वीडियो की शुरुआत होती है एक सुपर बाइक के साथ, जहां दीदी बड़े जोश में खड़ी हैं और वे दूसरी लड़कियों को ज्ञान देते हुए कह रही हैं कि "लड़कियों का बाइक चलाना एक लाइफ स्किल है, जो हर किसी को आनी चाहिए। जब मैं बाइक स्टार्ट करती हूं, ये मुझसे मेरा जेंडर नहीं पूछती।" इस वक्त दीदी पूरे फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रही होती हैं। लेकिन जैसे ही वे बाइक पर चढ़ती हैं, इंजन स्टार्ट करती हैं, और फिर... बूम! बाइक का भारी-भरकम वजन दीदी पर भारी पड़ता है, और वो बाइक समेत धड़ाम से जमीन पर गिर जाती हैं। बस, यहीं से इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी।

वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब लिए मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @__titan_force नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। लाइक्स और कमेंट्स की तो बाढ़ आ चुकी है। कुछ यूजर्स ने दीदी के जज्बे को सलाम किया और कहा, "गिरना तो सीखने का हिस्सा है, दीदी उठो और फिर ट्राई करो!" लेकिन सोशल मीडिया का दूसरा रंग भी कम मजेदार नहीं था। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "बहन, पहले बाइक संभालना सीख, भाषण बाद में देना।" एक और ने तंज कसा, "लगता है बाइक ने जेंडर चेक कर लिया और दीदी को रिजेक्ट कर दिया।" तीसरे ने तो हद ही कर दी, "ये है रील बनाम रियलिटी का क्लासिक केस।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

रिज्यूमे हाफ, कॉन्फिडेंस फुल: शख्स ने दिया आधा छपा CV, कहा- पहले हायर करो फिर बताऊंगा कि क्या-क्या कर सकता हूं

प्यार में जिनका कटा, उन्हें ये चायवाला दे रहा शानदार ऑफर, पोस्टर देख आप भी कहेंगे- वाह भाई! क्या स्कीम है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।