आजकल कई लोग अपनी नौकरी से परेशान रहते हैं। सोमवार की सुबह ऑफिस जाने का नाम सुनते ही मन भारी हो जाता है। लेकिन मुंबई की एक महिला ने उन लोगों के लिए एक कड़वी सच्चाई साझा की है जो रोज अपनी जॉब से नफरत करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्तमान जॉब मार्केट इतना कठिन है कि कई लोग सैकड़ों आवेदन भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं पा रहे। वे बोलीं कि ऐसे लोगों को उन समस्याओं पर गौर करना चाहिए जिनका सामना आजकल कई नौकरी चाहने वाले कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mridulgupta_9 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मृदुल गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा, 'मेरी बात मानिए, दोस्तों: नौकरी से नफरत करने के लिए यह सबसे खराब आर्थिक दौर है। अगर आप हर दिन काम पर जाने से चिढ़ते हुए उठते हैं, तो क्या आपने बाहर की स्थिति देखी है? लोग प्रतिदिन 50, 100, यहां तक कि 200 आवेदन भेज रहे हैं और उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। वर्षों का अनुभव रखने वाले लोगों को शुरुआती स्तर की नौकरियों के लिए भी अस्वीकार किया जा रहा है।'
'लोग हर पल इनबॉक्स रिफ्रेश कर रहे'
महिला ने स्वीकार किया कि नौकरी से नफरत करना या रोजमर्रा की दिनचर्या से थक जाना पूरी तरह सामान्य है। बहुत से लोग ऐसा महसूस करते हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि इससे पहले कि आप सुबह लॉगिन करने की शिकायत करें, याद रखें कि बाहर कई लोग सिर्फ एक इंटरव्यू इनविटेशन के लिए अपना इनबॉक्स बार-बार चेक कर रहे हैं। वे बोलीं कि, 'अगर आपको अपनी नौकरी से नफरत है, तो यह बिल्कुल ठीक है-बहुत से लोगों को होती है। लेकिन सुबह-सुबह लॉग इन करने की शिकायत करने से पहले, याद रखें, बहुत से लोग हर पल अपना इनबॉक्स रिफ्रेश करते रहते हैं, सिर्फ इंटरव्यू की कॉल पाने के लिए। आपको अपनी नौकरी से प्यार करना जरूरी नहीं है, लेकिन इस तरह के बाजार में, नौकरी होना भी शुक्रगुजार होने लायक बात है।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स ने इसे ‘जरूरी रियलिटी चेक’ बताया। कई लोगों ने जॉब मार्केट को ‘ब्रूटल’ बताया और कहा कि योग्य लोग भी इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पा रहे। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत जरूरी रियलिटी चेक है।'
दूसरे ने कहा, 'अभी नौकरी होना एक विशेषाधिकार जैसा लगता है।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इस समय नौकरी होना एक सौभाग्य जैसा लगता है।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जॉब मार्केट वाकई बेहद कठिन है।'
पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'इतने सारे योग्य लोग इंटरव्यू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।'
गौरतलब है कि, इससे पहले एक शख्स ने अमेरिकी जॉब मार्केट के हाल पर वीडियो शेयर किया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
'बिना जॉब के 164 दिन...' नौकरी जाने के बाद से परेशान हुई महिला, Viral Video में यूजर्स से मांगी मदद