1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुद का प्रोमोशन नहीं हुआ तो महिला ने जलन के मारे सहकर्मी को दे दिया जहर

खुद का प्रोमोशन नहीं हुआ तो महिला ने जलन के मारे सहकर्मी को दे दिया जहर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 09, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 01:39 pm IST

ऑफिस में एक महिला का प्रोमोशन नहीं हुआ लेकिन उसकी सहकर्मी का हो गया। जिसके बाद महिला नाराज हो गई और वह जलन के मारे उससे बहस करने लगी। बहस के बाद महिला ने अपनी सहकर्मी को जहर दे दिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : META/AI

इंसान पूरे साल तक जीतोड़ मेहनत करता है ताकी साल बीतने के बाद ऑफिस में उसका प्रमोशन या फिर इंक्रीमेंट अच्छा हो जाए। जिस दिन उसके साथ ऐसा होता है, उस दिन उसे ऐसा लगता है जैसे उसकी साल भर की मेहनत रंग ले आई हो। लेकिन ऑफिस में काम करने वाले सभी लोगों के साथ ऐसा नहीं होता। कुछ को साल के अंत में ना ही कोई प्रोमोशन मिलता है और ना ही कोई इंक्रीमेंट होता है। ऐसे में कई बार कर्मचारी अपना मन मारकर काम करता है तो कई लोगों से दूसरों की कामयाबी बर्दाश्त नहीं होती और वे अपने ही सहकर्मी की जान के दुश्मन बन जाते हैं। 

ब्राजील से सामने आया इस तरह का मामला

ऐसी ही एक मामला ब्राजील से सामने आया है। जहां अबाइदा डी गोइआस शहर में एक 38 वर्षीय महिला ने अपने सह कर्मचारी को जहर देकर मारने की कोशिश की। जिसके बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तारी के बाद गॉयस सिविल पुलिस ने बताया कि महिला अपनी सहकर्मी के प्रमोशन से नाराज थी, जिसके बाद उसने जलन के मारे अपनी सहकर्मी की पानी की बोतल में जहर मिला दिया। पुलिस ने आगे बताया कि महिला किसी कपड़े की फैक्ट्री में काम करती थी। जहां उसके बॉस ने 14 फरवरी को प्रमोशन का ऐलान किया। जिसमें उसका नाम नहीं था लेकिन उसकी सहकर्मी का नाम था। इस बात पर महिला नाराज हो गई और अपनी सहकर्मी से बहस करने लगी। 

CCTV में महिला की करतूत हुई कैद

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बहस के बाद महिला ने अपनी सहकर्मी से बदला लेने का फैसला लिया और जब उसकी सहकर्मी वहां से चली गई तो वह उस जगह पर गई जहां ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी अपने पानी की बोतलों को रखते थे। महिला ने उस सहकर्मी की पानी की बोतल उठाई और उसमें जहर मिला दिया। जब महिला की सहकर्मी ने अपने बोतल से पानी पिया तो उसके मुंह में भयकंर जलन होने लगी। जिसके बाद उसने मेडिकल हेल्प ली। जहर देने वाली महिला की करतूत ऑफिस में लगे CCTV में कैद हो गई। जो बाद में पुलिस के हाथ लग गई। जिससे महिला का आरोप साबित हुआ।

ये भी पढ़ें:

'पेंशन लेने की उम्र में सैलरी ले रहे हैं ताऊ', बुढ़ापे को रंगीन बनाने के लिए शख्स ब्याह लाया नई-नवेली दुल्हनिया

'जब बहनों ने फरिश्ता मांगा तो ईश्वर ने भाई बनाया', छोटी बहन को पीठ पर लादकर स्कूल छोड़ने जाते दिखा बच्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।