1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने फूड और शॉपिंग के खर्च को कम कर बचाए लाखों रुपये, जॉब छोड़ अब करने जा रहीं ये बिजनेस

महिला ने फूड और शॉपिंग के खर्च को कम कर बचाए लाखों रुपये, जॉब छोड़ अब करने जा रहीं ये बिजनेस

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 12, 2026 11:04 am IST,  Updated : Jun 12, 2026 11:04 am IST

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की पोस्ट पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट में उसने दावा किया है कि, उसने महिला ने फूड और शॉपिंग के खर्च को कम कर 7.2 लाख रुपये बचाए।

woman saved money for Airbnb, Airbnb business, viral post, today viral post, Airbnb, viral news, new- India TV Hindi
महिला ने बताई पैसे बचाने की पूरी कहानी। Image Source : IG/@RIAHASSOMETHINGTOSAY

Viral Post : इंस्टाग्राम पर एक महिला ने अपने दावों से लोगों को चौंका दिया है। इस पोस्ट को उसने 'कॉर्पोरेट एग्जिट बजट' नामक हैंडल से शेयर किया गया है। महिला का दावा है कि, फाइनेंशियल फ्रीडम पाने के उद्देश्य से उसने डेढ़ साल से अधिक समय तक हर एक रुपये का हिसाब रखा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत सीमाओं को अटल रखते हुए व्यवस्थित रूप से अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों को कम किया। उन्होंने बताया कि अपनी सुनियोजित बचत रणनीति से उन्होंने 18 महीनों में लगभग 7.2 लाख रुपये बचाए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट 

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @riahassomethingtosay नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में इंस्टाग्राम यूजर रिया ने लिखा कि, '₹40,000 प्रति माह। 18 महीने। ₹ 7.2 लाख मेरी आज़ादी में बदल गए। बस इतना ही काफी था।' इन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं और हर तस्वीर के साथ एक टेक्स्ट है। पहली तस्वीर के साथ एक टेक्स्ट भी है, 'यह वह सटीक बजट है जिस पर मैंने 18 महीने तक अपनी कंपनी से बाहर निकलने के लिए खर्च किया।' दूसरे में, उन्होंने उन चीजों की सूची दी है जिन्हें उन्होंने हर महीने ₹40,000 बचाने के लिए छोड़ दिया। आगे लिखा है कि, 'मैंने (नौकरी करते हुए) इन चीजों पर खर्च कम किया: बाहर खाना: ₹20,000/महीना। सब्सक्रिप्शन:  ₹5,000/महीना। खरीदारी: ₹10,000/महीना। कॉफी पर खर्च: ₹3,000/महीना। वीकेंड ट्रिप: ₹2,000/महीना। कुल खर्च में कटौती: ₹40,000/महीना।' हालांकि, कुछ चीजें ऐसी थीं जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता था। इनमें उनका स्वास्थ्य (घर पर व्यायाम और पौष्टिक भोजन), उनके साथी के साथ बिताया गया समय और उनकी नींद शामिल थी।  

पैसे बचाने के बाद तुरंत छोड़ी जॉब 

रिया ने याद ​करते हुए लिखा कि, '40,000 रुपये प्रति माह x 18 महीने = 7.2 लाख रुपये। यह कोई ट्रस्ट फंड नहीं था। 18वां महीना: 160,000 रुपये के वेतन को मात दी और नौकरी छोड़ दी। 29वें महीने तक मेरे पास 4 बिजनेस आइडिया थे। मैं दु:खी नहीं थी।मैंने बस यह तय किया कि मेरा बाहर निकलना आराम से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। 18 महीने के अनुशासन ने मुझे जीवन भर की स्वतंत्रता दिलाई।'

अब Airbnb बिजनेस की ओर बढ़ा रहीं कदम 

एक यूजर ने लिखा कि, 'कुछ वास्तविक सलाह दीजिए। आपकी ईमानदारी मुझे बहुत पसंद आई। मैं जानना चाहूंगी कि आपने कौन-कौन से साइड बिजनेस आजमाए हैं।' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'कोचिंग और परामर्श, एफिलिएट कमीशन, ब्रांड डील, फिजिकल प्रोडक्ट, प्लाईवुड निर्माण में निवेशक। मैं अपने पांचवें बिजनेस के तौर पर Airbnb में भी कदम रख रही हूं।' 

 
अन्य यूजर्स ने भी दी प्रतिक्रियाएं 

इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह ऐसी चीज है जो मुझे हमेशा प्रेरित करती रहेगी।' दूसरे ने लिखा कि, 'आपने 7.2 लाख रुपये लेकर नौकरी छोड़ी?' इस पर रिया ने जवाब दिया कि, 'हां और ना। अगर आपका मतलब यह है कि मैं गुजारा करने के लिए 7.2 लाख रुपये पर निर्भर थी, तो नहीं। मुझे लगातार कई महीनों तक अपनी तनख्वाह से अधिक आय हुई, और मुझे पता था कि मैं आने वाले महीनों में भी इतनी ही या उससे अधिक आय अर्जित कर सकती हूं। 7.2 लाख रुपये सिर्फ इसलिए थे ताकि अगर किसी महीने आय कम हो जाए' तो काम चल जाए।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'वास्तव में ठोस इनसाइट, मैं भी बिल्कुल इसी तरह के कंटेंट पर ध्यान केंद्रित करता हूं।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा किले हैं, राजस्थान बताने की गलती न करें; जान लीजिए सही जवाब  
 

लखनऊ को 'नवाबों का शहर' क्यों कहा जाता है, क्या UP की राजधानी का पुराना नाम जानते हैं आप
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।