Viral Post: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक महिला और दिव्यांग डिलीवरी पार्टनर की चैट दिखाई गई है। महिला ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिस पर लिखा है- 'पुरुष अपने परिवार के लिए क्या-क्या करते हैं!' इस स्क्रीनशॉट में एक सिस्टम नोट भी दिख रहा है जिसमें बताया गया है कि डिलीवरी पार्टनर सुनने और बोलने में अक्षम है। बातचीत के लिए उसने इन-ऐप चैट बॉक्स का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।
एक्स पोस्ट हो रही वायरल
इस पोस्ट को एक्स पर @Sam0kayy नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पार्टनर का अपना संदेश इस प्रकार था— 'नमस्ते। मैं सुनने में अक्षम हूं। मैं सुन और बोल नहीं हो सकता। मैं आपको संदेश भेजूंगा, कृपया देख लीजिए।' यह पोस्ट सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गई और करीब नौ लाख बार देखा गया। कई यूज़र्स ने इसे दिल को छू लेने वाला और विनम्र करने वाला बताया। डिलीवरी पार्टनर के इस संदेश की ईमानदारी ने पाठकों को चुनौतियों के बावजूद अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत करने के उनके दृढ़ संकल्प की सराहना करने पर मजबूर कर दिया।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि, 'इसने सचमुच मेरे दिल को छू लिया। उनके जैसे लोग हमें असली साहस की झलक दिखाते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इस व्यक्ति के लिए सम्मान। अपने काम और परिवार के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह याद दिलाता है कि श्रम की गरिमा को हमेशा महत्व दिया जाना चाहिए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'यह पढ़कर मैं भावुक हो गया। ऐसे लोग समाज से और ज़्यादा सहयोग के हक़दार हैं।' एक अन्य ने जवाब में लिखा, 'इससे पता चलता है कि सहानुभूति क्यों मायने रखती है। कल्पना कीजिए कि वह हर दिन कितनी मेहनत करता है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें -
Viral Video: NRI दोस्तों की फोटो लेकर डिजिटल गरबा खेलने लगा ये शख्स, नवरात्र के लिए की मजेदार व्यवस्था