1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरियाई पति की हिंदी चेक करने के लिए महिला ने ली परीक्षा, A ग्रेड से पास हुआ हसबैंड

कोरियाई पति की हिंदी चेक करने के लिए महिला ने ली परीक्षा, A ग्रेड से पास हुआ हसबैंड

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 08, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 12:06 pm IST

एक महिला ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसने अपने कोरियाई पति की हिंदी बोलने की क्षमता का परीक्षण किया। अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को खुश कर दिया है।

कोरियाई पति का महिला ने लिया टेस्ट- India TV Hindi
कोरियाई पति का महिला ने लिया टेस्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने कोरियाई पति कोरियाई पति के हिंदी बोलने के स्किल को परखते हुए नजर आ रही है। वीडियो में वह अलग-अलग चीजों की तस्वीरें दिखाते हुए अपने पति से पूछती है कि इन्हें क्या बोलते हैं। उसका कोरियाई पति बहुत ही मनमोहक अंदाज में उन सभी चीजों का नाम बता देता है, जिनकी तस्वीर दिखाकर उससे सवाल किया गया होता है।  

4 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को नेहा अरोड़ा नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक 40 लाख लोगों ने देखा और करीब 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा एक टैबलेट में रोजमर्रा की चीजों की तस्वीरें दिखाकर अपने पति से सवाल करती है और पूछती है कि इन्हें क्या बोलते हैं। वहीं, उसका पति, अपने बच्चे को गोद में लिए स्क्रीन पर देख उन सभी चीजों का नाम बारी-बारी से बताता है।  

पति का टेस्ट हुआ शुरू

सबसे पहले नेहा एक चम्मच की तस्वीर दिखाती है। जिसे देखा उसका पति आराम से उसका नाम बता देता है और कहता है "छम्मच।" आगे जब चप्पल की तस्वीर सामने आई तो वह "चप्पल" कहने के बजाय, उसे "थप्पड़" बोल देता है। जिसके बाद नेहा ने उसकी गलती को सही करते हुए उसे चप्पल बोलने को कहती है। जिसे वह दोहराते हुए कहता है, "थप्पड़ से चप्पल।" इसके बाद केले की फोटो सामने आई जिसका नाम नेहा के पति ने बनाना बताया लेकिन जब नेहा ने उसे हिंदी में बोलने को कहा तो वह भूल गया। फिर नेहा ने उसे बताया कि इसे केला कहते हैं। जिसके बाद नेहा के पति को यह आभास हुआ कि इसे केला कहते हैं। नेहा के पति ने कहा, "ओह हाँ! जैसे तरबूज, खरबूज।" 

हिंदी टेस्ट में पास कर गया पति

स्क्रीन पर अगली तस्वीर मच्छर की थी। जिसे देखते हुए नेहा का पति उसे मजाकिया अंदाज में बोलता है कि ये तुम हो। फिर वह बताता है कि ये एक मच्छर है। इसके बाद मक्खी की तस्वीर दिखाई जाती है, जिसका जवाब भी सही दे देता है। सबसे मजेदार नजारा तो तब रहा जब नेहा ने अपने पति को एक फैन दिखाया और पूछा कि ये क्या है। इस पर नेहा के पति ने बिना समय गंवाए नर्सरी की पोएम सुनाता है और कहता है- "ऊपर पंखा चलता है, नीचे बेबी सोता है।" ऐसे ही नेहा अपने पति को कुछ और तस्वीरें दिखाती है। जिसका जवाब वह सही-सही बता देता है। बता दें कि, नेहा अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कोरियाई पति के साथ वीडियो शेयर करते रहती हैं। 

ये भी पढ़ें:

'और लड़ो, समाप्त कर दो एक दूसरे को', दिल्ली के चुनावी नतीजे देख CM उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन

'लगता है सर राजा नहीं बन पाएंगे', पटपड़गंज से पीछे चल रहे अवध ओझा को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।