1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साड़ी पहनी महिलाओं ने खेली कबड्डी, Video देख लोगों ने कहा- आज तक इससे अच्छा कुछ नहीं देखा

साड़ी पहनी महिलाओं ने खेली कबड्डी, Video देख लोगों ने कहा- आज तक इससे अच्छा कुछ नहीं देखा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 05, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 07:40 pm IST

महिलाओं ने कबड्डी खेलने के लिए किसी बगीचे में एक जगह चुनी है। महिलाओं ने आपस में ही दो टीमें बांटी हुई हैं और कबड्डी के सारे नियमों को फॉलो करते हुए कबड्डी खेल रही हैं।

कबड्डी खेलती महिलाएं- India TV Hindi
कबड्डी खेलती महिलाएं Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक वीडियो वायरल होते रहता है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाता है। ऐसा ही वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। वीडियो में आपको गांव की खुशहाली देखने को मिलेगी। वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। आप भी यह वीडियो देखिए और हमें कमेंट कर बताइएं कि आपको यह वीडियो कैसा लगा।

गांव में महिलाओं ने खेला कबड्डी

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूर-दराज में गांव की महिलाएं साड़ी पहने कबड्डी खेल रही है। कबड्डी खेलते महिलाओं के चेहरे पर उनकी खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। महिलाओं ने कबड्डी खेलने के लिए गांव के ही एक बगीचे को चुना है। जहां बगीचे में एक लाइन खींची हुई है और दोनों तरफ महिलाओं की टीम दिख रही है। एक टीम की महिला दूसरे पाले में जाकर, उस पाले की खिलाड़ी को छूकर उसे मारने की कोशिश करती है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं कबड्डी के सारी नियमों को फॉलो कर रही हैं।

वीडियो देख लोगों ने किया ऐसे रिएक्ट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर anupama.goswami_52 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा और 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- असली जिंदगी जीने का मजा। दूसरे ने लिखा- वीडियो देख के मुझे तो अपना बचपन याद आ गया। तीसरे ने लिखा- चाची लोगों को उनका बचपन याद आ गया।

ये भी पढ़ें:

"दिल्ली मेट्रो वाला वायरस यहां भी पहुंच गया", फ्लाइट में डांस करते हुए महिला ने बनाई रील, Video देख भड़के लोग

स्टाइल में रहने का! गले में सोने की चेन और आंखों पर चश्मा, मॉडल बने इस चिम्पैन्जी को देख हैरान रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।