1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खोजने वाला हर समस्या का समाधान खोज लेता है, आप एक बार यह Video देखिए

खोजने वाला हर समस्या का समाधान खोज लेता है, आप एक बार यह Video देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 26, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 04:50 pm IST

एक शख्स ने अपने जूतों को सड़क पर जमा पानी से भीगने से बचाने के लिए गजब का दिमाग लगाया। उसका तरीका देख आप हैरान जरूर होंगे। अभी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितना कॉमन लोगों का स्मार्ट फोन चलाना है, उतना ही नॉर्मल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के अकाउंट का होना है। युवा तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर ही रहे हैं, उनके अलावा बुजुर्ग लोग और बच्चे भी सोशल मीडिया पर आपको मिल जाएंगे। हर कोई सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल कर रहा है। सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी कार से उतर रहा है। मगर उसकी कार जहां पर खड़ी है, वहां पानी भरा हुआ है। अब अगर वो नॉर्मल तरीके से उतरेगा तो उसके जूते उस पानी से भीग जाते। अपने जूतों को बचाने के लिए शख्स हाथों के बल बाहर आता है और थोड़ी मशक्कत करके वो पैरों से कार का दरवाजा लॉक करता है। इसके बाद वो हाथों पर चलते हुए उस पानी से बाहर आता है और तब वो दूसरे लोगों की तरह नॉर्मल तरीके से अपने पैरों पर खड़ा होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आदमी हमेशा आदमी ही रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का जूता पानी को टच नहीं कर सकता। तीसरे यूजर ने लिखा- उसके पास गजब का दिमाग है।

ये भी पढ़ें-

बूढ़ा देखकर कमजोर समझे क्या! शख्स का Video देख आप पूरी तरह से हो जाएंगे हैरान

एक कुर्सी हटाकर दो लोगों में करा दी मार, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।