आप सभी अलग-अलग दुकानों और मॉल में कपड़े खरीदने के लिए तो जाते ही होंगे। हर दुकानदार अपने प्रोडक्ट को सबसे बेस्ट बताता है और यह भी बताता है कि इस प्राइस में यह प्रोडक्ट आपको कोई और नहीं दे सकता है। मगर उनके सभी दावे सिर्फ जुबानी ही रहते हैं। आप अगर उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए कह देंगे तो वो उससे मना कर देंगे। मगर एक शख्स ने अपनी बातों को सही साबित करने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपने-अपने अकाउंट से उसका वीडियो खूब पोस्ट कर रहे हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
एक शख्स वाटरप्रूफ जैकेट को बेच रहा है। अब वो जैकेट क्या वाकई वाटरप्रूफ है और आपको पानी से बचाएगा, यह कैसे पता चलेगा। तो अपनी बात को सही साबित करने के लिए वो जैकेट को पहनता है और पानी से भरे एक ट्यूब पूल में कूद जाता है। जब वो बाहर निकलता है तो पूरी तरह से गीला नजर आता है। इसके बाद एक बाल्टी पानी अपने ऊपर डालता है और यह सब करने के बाद वो जैकेट को खोलता है। उसके अंदर के कपड़े बिल्कुल भी गीले नहीं हुए थे। यही कारण है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी छाया हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आपने वाटरप्रूफ जैकेट का इससे अच्छा प्रचार नहीं देखा होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- व्यापार के हालात ऐसे हैं, उसके हालात सुधारने के लिए व्यापारी पता नहीं क्या क्या कर रहा है।
ये भी पढ़ें-
खोजने वाला हर समस्या का समाधान खोज लेता है, आप एक बार यह Video देखिए
बूढ़ा देखकर कमजोर समझे क्या! शख्स का Video देख आप पूरी तरह से हो जाएंगे हैरान