1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लूडो खेलने जा रहे थे लेकिन भूल गया डाइस, फिर किया ऐसा जुगाड़ कि लोगों ने देख पकड़ लिया सिर

लूडो खेलने जा रहे थे लेकिन भूल गया डाइस, फिर किया ऐसा जुगाड़ कि लोगों ने देख पकड़ लिया सिर

 Published : Mar 21, 2023 11:01 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 11:01 am IST

ये वीडियो वास्तव में बड़े दिमाग वाले ही बना सकते हैं। इस तरह लूडो खेलने के बारे में शायद आपने कभी नहीं सोचा होगा। यानी ये तो साफ हो गया है कि अगर कल की तारीख में पासा गुम हो जाए तो ऐसे भी लूडो खेला जा सकता है।

ludo viral game- India TV Hindi
लूडो वायरल गेम Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALINDIAN37

लूडो बचपन में लगभग सभी लोग खेले होंगे। यह गेम चार लोगों के बीच खेला जाता है। पहले हम कागज या कूट से बने लूडो पर खेलते थे। अब समय के साथ यह लूडो हमारे मोबाइल फोन में भी आ गया है। आज हम इस खेल को बड़ी आसानी से खेल कर आनंद ले रहे हैं। इतने साल बीत जानने के बाद भी लोगों में इस खेल का क्रेज है। अब इस गेम को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो अपने आप में हैरान कर देने वाला है। ये वीडियो वास्तव में बड़े दिमाग वाले ही बना सकते हैं। इस तरह लूडो खेलने के बारे में शायद आपने कभी नहीं सोचा होगा। यानी ये तो साफ हो गया है कि अगर कल की तारीख में पासा गुम हो जाए तो ऐसे भी लूडो खेला जा सकता है। 

नहीं देखा होगा ऐसा लूडो

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक लूडो खेल रहे हैं। दोनों गेम खेलने में काफी बिजी नजर आ रहे हैं। आप वीडियो में देखेंगे कि दोनों लड़के बिना पासे के गेम खेल रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि बिना पासे के लूडो नहीं हो सकता। आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। इन दोनों बच्चों के पास पासा नहीं है, जिसके चलते उन्होंने ऐसा पासा ईजाद किया है, जिसके बारे में पहले कभी सोचा भी नहीं होगा। आप वीडियो में देख सकते हैं कि ड्रम के अंदर एक लड़का बैठा है, जो बाहर बैठे युवकों के ड्रम पर लकड़ी से पीटने से नंबर बता रहा है। यह वाकई में अपने आप में हैरान कर देने वाला वीडियो है।

ये कभी छक्का नहीं देगा
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, '2023 के लूडो' वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट्स भी हैरान कर देने वाले आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये आदमी कभी 6 नहीं देगा। एक यूजर ने लिखा कि यार कहां से आता है ऐसा दिमाग। एक यूजर ने लिखा कि यह तो चीट भी कर सकता है। वो किसी का फेवर भी ले सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।