1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की का हाई वोल्टेज डांस देख सोशल मीडिया पर लोगों को लगा करंट, आप भी संभल कर देखें वीडियो!

लड़की का हाई वोल्टेज डांस देख सोशल मीडिया पर लोगों को लगा करंट, आप भी संभल कर देखें वीडियो!

 Published : Mar 15, 2023 12:51 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 12:51 pm IST

इस डांस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इस डांस को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।

viral dance video- India TV Hindi
वायरल डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM/A_S_DANCER_

सोशल मीडिया पर आपने एक से बढ़कर एक डांस वीडियो देखे होंगे लेकिन शायद आपने यह वीडियो पहले नहीं देखा होगा। इस वीडियो में डांस देख आपके होश उड़ जाएंगे। यूं तो डांस के कई वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन इस डांस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इस डांस को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। 

डांस से लगा दिया आग 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवती साड़ी में नजर आ रही है। ये लड़की हिंदी फिल्म के गाने 'ख्वाब देखे झूठे मूटे बतियाँ बनाये कैसे सजना अनाड़ी बेईमान' पर डांस कर रही है। लड़की ऐसा डांस करती है कि वहां मौजूद लोग भी हूटिंग करने लगते हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती जबर्दस्त डांस करती है। वह हर स्टेप्स को फॉलो करते हुए डांस करती हैं और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। वीडियो देखने के अवाक हो गया है। 

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन देखने लायक
वीडियो को एक वीडियो क्रिएटर और डांसर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया था। वीडियो को डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को एक लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कॉलेज एथनिक कम और हल्दी प्रोग्राम लग रहा है।  एक यूजर ने लिखा कि मुझे तो साड़ी में चलने नहीं आता है और आपने इतना प्यारा डांस कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि आपने तो आग लगा दिया है। इस वीडियो पर वाकई लोगों के कॉमेंट देखने लायक है। इनके प्रोफाइल पर कई ऐसे और डांस है, जो देखने के बाद आप भी डांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।