1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर डांस करते हुए युवक ने पुलिस को किया KISS, फिर जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे आप

सड़क पर डांस करते हुए युवक ने पुलिस को किया KISS, फिर जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे आप

 Published : Mar 15, 2023 09:19 am IST,  Updated : Mar 15, 2023 09:19 am IST

कुछ बाराती नशे में धुत होकर डांस का लुत्फ उठाते हैं। आपने कई शादियों मे देखा होगा कि नशे में होकर ऐसी हरकते कर जाते हैं कि सभी देख हैरान हो जाते हैं।

kissed the police viral video- India TV Hindi
पुलिस को किस किया Image Source : TWITTER

अधिकांश भारतीय विवाह हाई जोश के साथ मनाए जाते हैं। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन दोनों ही काफी एक्साइटेड रहते हैं और बड़े दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जहां दूल्हों को राजा के रूप में माना जाता है, वहीं दुल्हनों को रानियों के रूप में लाड़ प्यार किया जाता है। इस सबके बीच के बारातियों के अंदर एकदम बिजली की करंट की तरह जोश देखा जाता है। इनका ये जोश डांस के माध्यम से देखने के लिए मिलता है। इसमें सबसे अधिक बाराती तरह-तरह के गानों की थाप पर थिरकते हैं। उनमें कुछ बाराती नशे में धुत होकर डांस का लुत्फ उठाते हैं। आपने कई शादियों मे देखा होगा कि नशे में होकर ऐसी हरकते कर जाते हैं कि सभी देख हैरान हो जाते हैं। 

डांस करते-करते पुलिस को कर लेता है किस

एक ऐसा ही वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखन के बाद आप हैरान हो जाएंगे। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, बाराती का एक ग्रुप व्यस्त सड़क पर गुजरते हुए संगीत की धुन पर नाच रहा है। इसी बीच एक पुलिस वाला चलता हुआ दिखाई देता है। अचानक बारातियों में से एक युवक सिपाही को रोकता है और उसे गले लगा लेता है। इतना ही नहीं, युवक उसे किस भी करता है जिस पर पुलिस वाला उसे पीछे धकेल देता है। हालांकि नशे की हालत में प्रतीत होने वाला युवक अपने अजीब व्यवहार के बाद काफी सामान्य रहता है। वह अपना डांस जारी रखता है। कुछ पल के लिए लगता है कि पुलिस वाला अब युवक को अच्छा सबक सिखाएगा लेकिन वो वहां से फिर चला जाता है। 

युवक की हरकत पर लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 1600 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर यूजर्स के बेहद चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक युवा देश में प्यार की सीरप बांटते हुए। एक यूजर ने लिखा कि कुछ समय के लिए युवक की सांसे थम गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।