1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान में चोरी करने गया युवक, तलवार देख गया डर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

दुकान में चोरी करने गया युवक, तलवार देख गया डर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 Published : Apr 18, 2023 08:28 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 08:30 pm IST

चोरी करने आया एक युवक दुकानदार के हाथ में तलवार देखकर डर जाता है। इस वीडियो को देखकर आप भी बहुत कुछ सीख सकते हैं कि कभी ऐसी स्थिति आने पर हम खुद को कैसे बचा सकते हैं।

fight between shopkeeper and thief- India TV Hindi
दुकानदार और चोर के बीच लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। अगर आपने ये वीडियो नहीं देखा है तो देखिए कैसे एक दुकानदार ने चोर की हवा निकाल दी है। इससे पहले आपने चोरी की कई खबरें सुनी होंगी, लेकिन ये खबर ऐसी है कि इस वीडियो को देखकर आप भी बहुत कुछ सीख सकते हैं कि कभी ऐसी स्थिति आने पर हम खुद को कैसे बचा सकते हैं।

चोर और दुकानदार की लड़ाई

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चोर डंडा लेकर दुकान के अंदर घुसता है। वह बूढ़े दुकानदार को डराने की कोशिश करता है लेकिन यहां तो सारा खेल ही उल्टा हो गया। दुकानदार ही चोर को डरा देता है। दुकानदार मौका देखते ही तलवार निकाल लेता है। यह देखकर चोर डर जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन बुजुर्ग शख्स तलवार से हमला करते हैं। चोर सोचता है कि अब वह दुकान में चोरी नहीं हो पाएगा इसलिए वह वहां से निकल जाता है। दुकानदार के साहस से उसकी दुकान में चोरी नहीं होती है। 

वीडियो देख यूजर्स ने खूब लिए मजे
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि दुकानदार और चोर के बीच संघर्ष हुआ। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पानीपात की आखिरी लड़ाई। एक यूजर ने  लिखा कि हल्दी घाटी का युद्ध याद आ गया। वीडिय पर अन्य ट्विटर यूजर्स काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।