1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोएडा के एलिवेटेड रोड पर हुड़दंगई, कार के बोनट पर चढ़ युवकों ने किया डांस, वायरल Video पर पुलिस का एक्शन

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर हुड़दंगई, कार के बोनट पर चढ़ युवकों ने किया डांस, वायरल Video पर पुलिस का एक्शन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 10, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 02:47 pm IST

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर कुछ युवक कार के बोनट पर चढ़ डांस कर रहे है।

कार के ऊपर चढ़कर डांस करते हुए युवक।- India TV Hindi
कार के ऊपर चढ़कर डांस करते हुए युवक। Image Source : TWITTER

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रईसजादे अपने हुड़दंगई से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन रील्स बनाने के चक्कर में ये लोग पुलिस की कार्रवाई का सामना करते हैं। नियम और कानून की धज्जियां उड़ाने वाले ये युवक अपनी हरकतों को लेकर सुधर नहीं रहे हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक नोएडा के एलिवेटेड रोड पर कार के बोनट पर चढ़ डांस कर रहे है। वीडियो इंटरनेट पर खूब सनसनी मचा रहा है। 19 सेकंड की इस वीडियो में चार युवक कार के ऊपर और तीन गाड़ी के पीछे गाने की तेज आवाज पर नाचते हुए दिख रहे हैं। सड़क पर खड़ी इस कार के आगे वाले दोनों दरवाजे खुले हुए हैं और तेज-तेज आवाज में गाना बज रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला 8 अप्रैल की रात का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद 9 अप्रैल को सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर उसे सीज कर लिया है। साथ ही साथ 6 युवकों पर कार्रवाई भी की गई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के तुरंत बाद मामले का संज्ञान लेते हुए CCTV के आधार पर कार की पहचान कर सीज किया गया और 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। 

ये भी पढ़ें:

मार्केट में आ गया नया समोसा, आलू की जगह भरी भिंडी, Video देख लोग रह गए दंग

ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते हैं सिर्फ 27 लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।