1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवकों ने BIKE की तेल टंकी में डाल दी शराब, फिर बाइक ने किया बवंडर नाच!

युवकों ने BIKE की तेल टंकी में डाल दी शराब, फिर बाइक ने किया बवंडर नाच!

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Apr 21, 2023 02:13 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 02:13 pm IST

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि युवकों ने बाइक की तेल टंकी में शराब डाल दी। फिर इसके बाद क्या होता है।

बाइक में तेल डाल दी- India TV Hindi
बाइक में तेल डाल दी Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया मीम्स और फनी वीडियो से भरा पड़ा है। हम रोजाना हजारों वीडियो देखते होंगे, उनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। वीडियो देखने के बाद यही लगता है कि क्या सच में लोग ऐसा कर सकते हैं? इस वीडियो को देखने के बाद और भी मन में सवाल आने लगे। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि युवकों ने बाइक की तेल टंकी में शराब डाल दी। फिर इसके बाद क्या होता है, आइए देखते हैं वायरल वीडियो में।

बाइक को पिला दिया शराब

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक बाइक के ऑयल टैंक में पेट्रोल डालने की बजाय शराब उड़ेल रहा है। यह वीडियो अपने आप में हैरान कर देने वाला है। गाड़ी में पेट्रोल की जगह तेल डालने से क्या होता होगा आप समझ सकते हैं। इस वीडियो को मीम की तरह बनाया गया है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि टैंक में शराब डालने के बाद बाइक पूरी तरह से असंतुलित हो जाती है। जैसे लोग शराब पीने के बाद करते हैं। हालांकि यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है। इसलिए आप इस प्रयोग को अपनी बाइक के साथ बिल्कुल भी न करें, नहीं तो बाइक सीधे मैकेनिक के पास चली जाएगी।

यूजर्स के रिएक्शन देखने लायक 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बताइए बाइक भी शराब पीने लगा। अब क्या हम बाइक को भी  शराबी बुला सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाइक अब सीधे हवा से बात करेगी। इस वीडियो पर कई यूजर्स फनी इमोजी दे रहे हैं। उनके रिएक्शन देखने लायक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।