1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, आम जनता उन्नयन पार्टी के 3 नेताओं को किया गया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, आम जनता उन्नयन पार्टी के 3 नेताओं को किया गया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 30, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 04:51 pm IST

मुख्यमंत्री के हालिया चेतावनी भरे बयान और काशीपुर में हुमायूं कबीर के भड़काऊ भाषण को लेकर रेजिनगर और शक्तिपुर थानों में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया है।

पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर- India TV Hindi
पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर विवाद गहरा गया है। मुख्यमंत्री के हालिया चेतावनी भरे बयान और काशीपुर में उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर के कथित भड़काऊ भाषण के खिलाफ रेजिनगर और शक्तिपुर थानों में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के तीन प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए ये नेता

गिरफ्तार किए गए नेताओं में पार्टी के अध्यक्ष गोलाम मुस्तफा, उपाध्यक्ष अमीनुल हक और युवा अध्यक्ष अनीसुर रहमान शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और फिर उन्हें बहारामपुर जिला अदालत में पेश किया।

लोगों को भड़काने वाला था बयान

बताया जा रहा है कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री के बयान के बाद काशीपुर में हुमायूं कबीर द्वारा दिया गया भाषण सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला और लोगों को भड़काने वाला था। इसी मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और उसके बाद यह कार्रवाई की गई।

गर्माया राजनीतिक माहौल

तीनों नेताओं की गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम जनता उन्नयन पार्टी के समर्थकों ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आवश्यक थी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मामले पर विभिन्न राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा पश्चिम बंगाल की राजनीति में और अधिक चर्चा का विषय बन सकता है।

सीएम ने कबीर पर बोला था तीखा हमला

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला था। सीएम ने नौदा के विधायक पर आरोप लगाया कि वह उपचुनाव के लिए मतदाताओं को बांटने के मकसद से भड़काऊ बयान दे रहे हैं।

सरकार के खिलाफ नहीं थी टिप्पणी- हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक कबीर द्वारा रेजीनगर सीट खाली करने के बाद उनके बेटे के यहां से लड़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कबीर ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी सरकार के खिलाफ नहीं थी, बल्कि उन लोगों के खिलाफ थी जो विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुर्शिदाबाद में भाजपा नेता बने और उन्हें धमका रहे थे।

ये भी पढ़ें: 

हुमायूं कबीर भी आए शुभेंदु अधिकारी के साथ! बिल को समर्थन देने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल में हिंसा और दंगों से निपटने की तैयारी, विधानसभा में पब्लिक सेफ्टी बिल पास, यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल भी पेश होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।