पश्चिम बंगाल में अपराधियों और गुंडों पर नकेल कसने के लिए एक बिल लाया जा रहा है। इसे लेकर आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के विधायक हुमायूं कबीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन किया है। उन्होंने साफ कहा कि जनता की भलाई के लिए शुभेंदु अधिकारी जो भी बिल लाएंगे, वह उसका पूरा साथ देंगे।
दरअसल, शुभेंदु सरकार विधानसभा में "पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ़ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल' पेश करने जा रही है। इसी बिल को लेकर हुमायूं कबीर ने बयान देते हुए का शुभेंदु अधिकारी लोगों की भलाई के लिए जो भी बिल लाएंगे, वे उसका समर्थन करेंगे।
हुमायूं कबीर पर बरसे सीएम शुभेंदु अधिकारी
वहीं, विधानसभा में दो नए कड़े सुरक्षा बिल पेश करने से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि राज्य में अब सिर्फ कानून का राज चलेगा और गुंडाराज को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सदन में बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में AJUP विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ दो FIR दर्ज कर ली गई हैं।
"अब बहुत हो चुका, सबक सिखाने का समय आ गया है"
हुमायूं कबीर ने पिछले हफ्ते मुर्शिदाबाद में दो विवादित भाषण दिए थे, जिस पर विधानसभा में भारी आपत्ति जताई गई थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "अब बहुत हो चुका। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। पहले राज्य में कमजोर मुख्यमंत्री होने की वजह से लोग कुछ भी बोल देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।"
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद उपचुनाव से पहले मुस्लिम वोटों का फायदा उठाने के लिए जानबूझकर नफरत फैलाई जा रही है, ताकि हुमायूं कबीर के बेटे को चुनाव में फायदा मिल सके। नफरत फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "संदेशखाली के शेख शाहजहां को याद रखिए कि भड़काऊ बयान देने का क्या अंजाम हुआ। फाल्टा के उस 'पुष्पा' को भी याद रखिए जो कहता था 'झुकेगा नहीं', आज पुलिस के आगे सब सीधे हैं। पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी।"
ये भी पढ़ें-
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, अभी बचे हैं अनिल मिश्रा और गोपाल राव
राबड़ी देवी ने छोड़ा 10 सर्कुलर रोड का बंगला, लालू के साथ बेटे तेजस्वी के आवास में हुईं शिफ्ट