1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अधीर रंजन ने पीएम को लिखा पत्र, बोले- तूफान के बाद की स्थिति से निपटने में ममता सरकार विफल

अधीर रंजन ने पीएम को लिखा पत्र, बोले- तूफान के बाद की स्थिति से निपटने में ममता सरकार विफल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2020 04:26 pm IST,  Updated : May 26, 2020 04:26 pm IST

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को पत्र लिख कहा है कि पश्चिम बंगाल प्रशासन तूफान के बाद की विनाशकारी स्थिति से निपटने में पूरी तरह विफल रहा है।

Adhir Ranjan- India TV Hindi
अधीर रंजन ने पीएम को लिखा पत्र, बोले- तूफान के बाद की स्थिति से निपटने में ममता सरकार विफल Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता. लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को पत्र लिख कहा है कि पश्चिम बंगाल प्रशासन तूफान के बाद की विनाशकारी स्थिति से निपटने में पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने पीएम से बंगाल में सेना की और टुकड़ियों को भेजने की मांग भी की।

उन्होंने पत्र में कहा कि बड़ी संख्या में लोग पीने के पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। कई जगहों पर मृत पशुओं के सड़े हुए शरीर पानी को दुषित कर रहे हैं। राज्य में कई इलाकों में अभी भी लोग बिजली की समस्या झेल रहे हैं, इसमें राजधानी कोलकाता के कई इलाके भी शामिल हैं।

अधीर रंजने में पत्र में पीएम मोदी से कहा,"मैं आपसे पश्चिम बंगाल सेना की और टुकड़ियां भेजने का निवेदन करता हूं ताकि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल की जा सके और लोगों में विश्वास पैदा किया जा सके।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।