1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'पश्चिम बंगाल में वंदे मातरम गाना होगा, राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं', सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया बयान

'पश्चिम बंगाल में वंदे मातरम गाना होगा, राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं', सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया बयान

 Written By: Amar Deep
 Published : Aug 22, 2026 08:50 pm IST,  Updated : Aug 22, 2026 08:50 pm IST

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को 'वंदे मातरम' गाना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं हो सकता है।

सीएम शुभेंदु अधिकारी।- India TV Hindi
सीएम शुभेंदु अधिकारी। Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम गाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवाद के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि हम जाधवपुर के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद की स्थापना करेंगे। सीएम अधिकारी ने जोर देकर कहा कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रवाद, भारतीय और "सनातन" संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। 

'वंदे मातरम गाना होगा'

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को 'वंदे मातरम' गाना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रवाद के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट पर 'अन्नपूर्णा योजना' के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद "राष्ट्र-विरोधी" तत्वों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में रहने के लिए 'वंदे मातरम' गाना ही होगा। यह मुख्यमंत्री राष्ट्रवाद और देशभक्ति के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।"

'जाधवपुर के अंदर करेंगे राष्ट्रवाद की स्थापना'

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया, राज्य के शिक्षा विभाग को अंदर जाने से रोका गया और कैंपस में CCTV कैमरे लगाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने "टुकड़े-टुकड़े गैंग" और "जिहादी" तत्वों पर यूनिवर्सिटी में वंदे मातरम गाने और गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस मनाने का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मीडिया का एक वर्ग राष्ट्र-विरोधी लोगों के समर्थन में चाहे जो भी लिखे, हम जाधवपुर के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद की स्थापना करेंगे।"

वामपंथी दलों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विजन को पूरा करने के लिए बनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रवाद, भारतीय और "सनातन" संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने वामपंथी दलों पर भी निशाना साधा, उनके नेताओं को "लाल बाबू" कहा और दावा किया कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- 'BJP आरक्षण खत्म करना चाहती है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।